spot_img

महाशिवरात्री का पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से ,शिव मंदिरों में तैयारी हुई पूर्ण ,शिव पार्वती के विवाह का होगा आयोजन

Must Read

acn.com कोरबा/ कोरबा में महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के सभी मंदिरों में भोलेबाबा की आराधना को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक बड़ा केंद्र है जहां भोलेबाबा का अभिषेक करने के साथ ही शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

भारत देश त्यौहारों का देश है जहां साल भर कोई न कोई त्यौहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्यौहारों में से एक है महाशिवरात्री का पर्व जिसे मनाए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान शंकर को समर्पित इस पर्व को मनाए जाने को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। शहर के सभी शिव मंदिर में धूमधाम से यह पर्व मनाया जाएगा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक बड़ा केंद्र है जहां स्थानीय मंदिर समिती के द्वारा हर धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। महाशिवरात्री के मौके को यादगार बनाने के लिए कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल द्वार व्यापक तैयारियां की गई है यहां भोलेबाबा का अभिषेक करने के साथ ही शिव-पावर्ती विवाह का भी आयोजन किया गया है। धूमधाम से भगवान शंकर की बारात निकाली जाएगी और विवाह संपन्न कराया जाएगा।

भगवान शिव से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है यही वजह है,कि इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है,कि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पर उनसे जो भी मांगा जाता है वह अवश्य पूर्ण होता है यही वजह है,कि यही वजह है,कि शिव के इस विशेष पर्व पर लोग अलग अलग तरीकों से अपनी आस्था को प्रकट करते है।

रायपुर : मैनपाट महोत्सव से सरगुजा अंचल को मिल रही नयी पहचानः संस्कृति मंत्री भगत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 9 गांव के ग्रामीणों ने किया था...

Acn18.com/12 घंटे के चक्काजाम के बाद कहीं जाकर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 9 गांव के ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त...

More Articles Like This

- Advertisement -