acn18.com दुर्ग/ दुर्ग के वायसेफ ब्रिज में कुछ लड़के लड़कियों का रफ ड्राइविंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का और एक लड़की दो अलग-अलग स्कूटर में उल्टा होकर बैठे हैं। वो लोग मस्ती में बिना हेलमेट बातें करते हुए जा रहे हैं। इस दौरान भिलाई के लोगों ने इनका वीडियो बनाया और दुर्ग एसपी को भेजने के साथ सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके फौरन बाद दुर्ग पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों गाड़ियों का 3-3 हजार रुपए का चालान काटा।
बीच सड़क पर युवक-युवतियों को मस्ती करना पड़ा महंगा:राहगीरों ने रफ ड्राइविंग का वीडियो बनाकर SP को भेजा, दोनों वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई ….देखिए वीडियो pic.twitter.com/VEExsK1Quo
— acn18.com (@acn18news) February 5, 2023
दुर्ग भिलाई की सड़कों पर रफ ड्राइविंग करने वालों को पकड़ने में दुर्ग भिलाई की जनता काफी अहम रोल अदा कर रही है। जहां भी लोग रफ ड्राइविंग करते हुए मनचलों को देखते हैं उनका वीडियो बनाकर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को सीधे वाट्सअप कर रहे हैं। एसपी के मोबाइल से मैसेज ट्रैफिक पुलिस को भेजते ही ऐसे मनचलों का लंबा चौड़ा चालान कट रहा है।
दो दिन पहले भी इस तरह का एक वीडियो दुर्ग भिलाई को जोड़ने वाले वाय सेफ ब्रिज का वायरल हुआ था। इस ब्रिज में चार लड़के लड़की दो अलग-अलग स्कूटर में रफ ड्राइविंग कर रहे थे। एक लड़का और लड़की स्कूटर की पिछली सीट में उल्टा होकर बैठे थे और पूरे शहर में घूम रहे थे।

कार चालक ने बनाई रील किया वायरल
इन मनचलों को स्कूटर में इस तरह घूमते हुए देखकर एक कार चालक ने इनकी पूरी रील ही तैयार कर डाली। वह वीडियो में वाइस ओवर भी दे रहा है कि किस तरह ये युवा न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरे लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

कार चालक ने इस तरह वाइस ओवर करके वीडियो डाला
कार चालक वीडियो बनाते हुए वाइस ओवर भी कर रहा है। उसने वीडियो में बताया कि ये देखिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए हमारे युवा मित्रमंडल। सीजी 07 बीएच 1548 और सीजी 07 बीडब्ल्यू 0293 ब्लैक एक्टिवा और महरून कलर की एक्सेस। ये हमारा वाय ब्रिज दुर्ग शहर का है। इनके चेहरे में मुस्कान भी देखिए कितने खुश हैं ये आनंद का पल लेते हुए।
पुलिस ने काटा 3 हजार रुपए का चालान
ट्रैफिक पुलिस ने दोनों गाड़ी चालकों के खिलाफ 3-3 हजार रुपए का चालान काटा है। इसमें से एक गाड़ी हुडको निवासी अरिहंत जैन पिता कमलेश जैन (20 साल) और दूसरी उसके दोस्त की है।
दुर्ग एसपी ने जनता के कार्य को सराहा
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने दुर्ग और भिलाई की जनता को काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि उनके इस अवेयरनेस की बदौलत पुलिस बेहतर तरीके से कार्रवाई कर पा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि लोग हर दिन 30 से अधिक शिकायतें उनके वाट्सअप में भेज रहे हैं। उन सभी पर कार्रवाई भी की जा रही है।

पहले भी देखने को मिले ऐसे वीडियो
दुर्ग जिले में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया था। जिसमें एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही है। वो लड़के को गले लगाए हुए है। दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। यह पूरी घटना भास्कर के कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई भी थी।





