5 फरवरी का राशिफल:वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे, कुंभ राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धियां मिलने के योग हैं

0
110

5 फरवरी, रविवार के सितारे आयुष्मान और श्रीवत्स योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्यूर पर जाने का मौका मिल सकता है। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धियां मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1675516326

मेष – पॉजिटिव- समय फायदेमंद है। परिस्थितियां अनुकूल है। अपनी मेहनत और कार्य कुशलता से उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- परेशानी आने पर धैर्य और संयम से काम ले। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। इस समय मानहानि या कोई आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
व्यवसाय- मीडिया संबंधी कामों में खास ध्यान दें। बिजनेस की गतिविधियां अच्छी रहेंगी। इनकम सोर्स मध्यम रहेंगे। कॉन्टैक्ट के जरीये ज्यादातर काम बन जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्यूर पर जाने का मौका मिल सकता है।
लव- परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। एसिडिटी और गड़बड़ खानपान के कारण ऐसा हो सकता है। इसका ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

111 1675516334

वृष – पॉजिटिव- आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दोपहर बाद अचानक सारे काम अपने आप ही बनने शुरू हो जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य के द्वारा घर का माहौल सुखद बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

333 1675516342

मिथुन – पॉजिटिव- आज परिवार की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी।
नेगेटिव- वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। बाहरी इंसान या पड़ोसी के साथ विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- कामकाज में व्यस्तता के कारण बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी इंसान से सलाह लें।
लव- जीवनसाथी अथवा परिवार जनों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखने के लिए दिनचर्या और खानपान संबंधी आदतों को एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

444 1675516349

कर्क – पॉजिटिव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अथवा स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। इसलिए प्रयासरत रहे।
नेगेटिव- बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमीं ना आने दे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
व्यवसाय- दूर स्थान पर रहने वाले व्यवसायिक लोगों से संबंध मजबूत करें। महत्वपूर्ण एग्रीमेंट हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के उलट कोई काम मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करना सुकून देगा।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

555 1675516357

सिंह – पॉजिटिव- अपनी जीवनशैली को और उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील रहें। इससे आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आपको तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से आत्म बल में कमीं आ सकती है। घबराने की बजाए अपनी मेहनत बढ़ाना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट में सुधार होगा। कर्मचारियों पर भरोसा रखना और दोस्ताना व्यवहार उनके काम करने की ताकत और बढ़ाएगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां उत्पन्न होंगी। आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

666 1675516365

कन्या – पॉजिटिव- परिवार वालों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार होगा। बच्चों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कामों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, तो तुरंत उस पर अमल करें। परिस्थितियां अनुकूल है।
नेगेटिव- कभी-कभी लापरवाही के वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हो जाती है। अपने स्वभाव तथा विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने करियर संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। समय का उचित प्रबंधन करना जरूरी है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी कामों में अनुभवी का मार्गदर्शन लें। इस समय धोखा भी हो सकता है। बिजनेस में लेनदेन करते समय पक्का बिल इस्तेमाल करें। भविष्य में परेशानी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी दोनों ही व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों की मदद से अनुकूल माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मेडिटेशन और योगा करना इस समस्या का उचित निवारण है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

777 1675516373

तुला – पॉजिटिव- आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को आपकी तरफ खींचेगा। पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कहीं भी कोई निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो मामला आज और अधिक उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें या स्थगित ही कर दे।
व्यवसाय- बिजनेस में गुडविल से अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में फायदा होगा। नौकरी में अपने टारगेट पाने के लिए और कोशिश करें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना आवश्यक है। क्योंकि इस समय खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

888 1675516382

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों की प्लानिंग होगी। तथा घर में सकारात्मक व्यवस्था बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी बढ़ोतरी करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू पाए। आपकी इन बातों की वजह से माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार लाने के लिए मीडिया, कंप्यूटर जैसी नई तकनीकी जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से अधिकारी खुश रहेंगे। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव- पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सर्दी के मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

999 1675516390

धनु – पॉजिटिव- पिछले काफी समय से युवा लोग किसी काम को लेकर कोशिश कर रहे थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम हासिल होने की उम्मीद है। आपको अपने किसी कार्य में शानदार सफलता हासिल होने वाली है, इसलिए हर काम को बहुत सोच-समझकर तथा मन लगाकर करें।
नेगेटिव- किसी को पैसा उधार देने की स्थिति बन रही है, तो पहले उसकी वापसी भी सुनिश्चित कर ले क्योंकि पैसा फंस भी सकता है। ध्यान रखें दूसरों के मामले में दखल न दें। बिन मांगे सलाह भी न दें। किसी के द्वारा आपकी मान-हानि हो सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। समय रहते मुश्किलों और परेशानियों का हल निकाल लेंगे। ऑफिस में टारगेट पूरा हो जाने से बहुत ही सुकून और राहत महसूस होगी।
लव- पारिवारिक सदस्य साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन हो सकता है। व्यस्तता के साथ आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 6

1011 1675516397

मकर – पॉजिटिव- कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती हैं।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी रहेगी। इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। बैंकिंग के काम आज स्थगित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में समस्या आने से तुरंत किसी अनुभवी की मदद मिलेगी। अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्टाफ और सहयोगी अनुशासित रहेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

1111 1675516405

कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे। और आपके द्वारा लिए गए निर्णय सर्वोपरि भी रहेंगे। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- फाइनेंस जैसी गतिविधियों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में खास सकारात्मक नतीजे नहीं मिलेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यापार में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। विस्तार संबंधी कोई योजना जो लंबित पड़ी हुई थी, आज उसका पूरा होने का समय आ गया है। ऑफिस में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने की स्थिति बनी हुई है।
स्वास्थ्य- बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहे। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2

1112 1675516412

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। रुपयों की आवक के लिहाज से आज का दिन श्रेष्ठ है। घर में सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए बहुत उचित रहेगा।
नेगेटिव- घर में संबंधियों के आगमन से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अजनबी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। दूसरों पर डिपेंड रहने की बजाय खुद काम निपटाने की कोशिश करें। अपनी योग्यता से अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व रहेगा।
लव- जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। घर में शांतिपूर्ण तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7