स्कूल बस व यात्री बस में हुई भिड़ंत , स्कूली बच्चे हुए घायल

0
165

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नही ले रहा है। कटघोरा में स्कूल बस व निजी बस में भिड़ंत हो गई। दोनों बसों कि रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दुर्घटना में स्कूली बच्चो को चोटें आई है जिनका प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में लेकर पहुचे।

vlcsnap 2023 02 04 10h52m16s118 vlcsnap 2023 02 04 10h52m11s105 1

कटघोरा के आदर्श विद्या मंदिर की बस स्कूल कि छुट्टी के बाद बच्चो को घर छोड़ने के लिए निकली। कटघोरा कसनिया के पास शिव बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही स्कूल बस यात्री बस के पीछे जा कर भीड़ गई। इस भिड़ंत में स्कूल के बस के सामने का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बसों की रफ्तार कम होने से कोई अनहोनी घटना होते होते बच गई। इस घटना में बस के सामने बैठे 2 बच्चों को चोट आई है बांकी को मामूली चोंट आयी है जिन्हें तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां बच्चों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और हड़कंप मच गया देखते-देखते सड़क पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो।गयी जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे घायल बच्चों का हालचाल जाना और आवागमन को बाहर कराया।

vlcsnap 2023 02 04 10h52m24s934

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर क मौके पर पहुंचे जहां घटना के बाद उग्र हो चुकी भीड़ को शांत कराया।

vlcsnap 2023 02 04 10h52m33s837

लोगों की माने तो दोनों ही वाहनों की रफ्तार कम होने के चलते बच्चों को कम चोट आई है हो सकता है कोई तू बड़ी दुर्घटना घट सकती थी

शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री का जुदा अंदाज:भूपेश बघेल से भतीजे पूछे- घर पर कका कि चलती है,या काकी की; सीएम का रोचक जवाब…