बेकाबू कार अनियंत्रित होकर घुसी घर में , कार सवार एक व्यक्ति की मौत ,तीन अन्य को आई गंभीर चोटें

0
124

acn18.com दीपका  / दीपका थाना क्षेत्र में बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। ग्राम डोंगरी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर की दीवार को तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

vlcsnap 2023 02 02 10h39m04s137

दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद एक मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को ग्रामीणों और 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियो के सहयोग से बाहर निकाला गया फिर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है,कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और शादी समारोह में शामिल होने के बाद ग्राम डोंगरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

vlcsnap 2023 02 02 10h39m50s726

vlcsnap 2023 02 02 10h39m57s093

 

इसरो की तीन दिवसीय स्पेस प्रदर्शनी आज से:इसरो का सक्सेस रेट 95 प्रतिशत, नासा 60 पर, स्पेस साइंस में हम बहुत आगे