acn18.com कोरबा /कोरबा में बांगो थानांतर्गत कटघोरा अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मड़ईघाट के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक दिव्यांग बालक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे डायल 112 की सहायता से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ग्राम लमना निवासी 15 वर्षीय सुनील कुमार अपनी ट्राईसायकल में मड़ई स्थित पोस्ट आॅफिस में खाता खुलवाने जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और वाहन में बिठाकर अस्पताल लाए जहां उसका उपचार जारी है।






