spot_img

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत

Must Read
acn18.com महाराष्ट्र /महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुरुवार सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। बताया गया है कि यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।
मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिंधुदुर्ग में बस पलटी, दो की मौत, 30 घायल
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई। बस के ड्राइवर का कंकावली में गड नदी के पास एक मोड़ के दौरान नियंत्रण छूट गया। इसके चलते बस पलट गई। पुणे बस में 36 यात्री सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई। सभी घायलों को करीब के ही कंकावली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 9 गांव के ग्रामीणों ने किया था...

Acn18.com/12 घंटे के चक्काजाम के बाद कहीं जाकर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 9 गांव के ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त...

More Articles Like This

- Advertisement -