spot_img

9 जनवरी का राशिफल:मिथुन राशि वालों को रुका हुआ पैसा और कन्या राशि के लोगों को महत्वपूर्ण पद मिलने के योग बन रहे हैं

Must Read

9 जनवरी, सोमवार को सौम्य नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे वृष राशि वालों की कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। बिजनेस में भी दिन फायदेमंद रहेगा। धनु राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की खबर मिलने की संभावना है।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज किसी विशेष कार्य को संपन्न करने निश्चय करेंगे। साथ ही विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ज्ञानवर्धक तथा रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति रहेगी।
नेगेटिव- अपने काम पूरे करने के लिए बहुत ही सूझबूझ और सावधानी भी रखने की जरूरत है। नकारात्मक लोगों के संपर्क में आने से आपकी मान-हानि संभव है इसलिए सचेत रहें। अचानक कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है।
व्यवसाय- स्टाफ और कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल बनेगा। जिसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ये भी निश्चित है कि आप अपने दम पर स्थितियों को संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोग भी किसी भी तरह की लापरवाही या आलस ना करें।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधों अथवा मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी समस्याओं में सुधार आएगा। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- अपनी रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए निकालें इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान संबंधी कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति में कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार और सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आपको सुकून देगा। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्य थोड़ी सी ही मेहनत से संपन्न हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से फायदा मिल सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए खुद को व्यस्त रखें तथा क्रिएटिव भी रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने की बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। कोई रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है।
नेगेटिव- अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। घर अथवा वाहन की देखरेख को लेकर कोई बड़ा खर्चा आपको परेशान कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इस समय किसी तरह का स्थान या काम करने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस और बिजनेस दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।
लव- परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग होगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे खांसी-जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- कुछ नई योजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। आपको मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलेंगे। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने वाली है।
नेगेटिव- किसी भी तरह के विवादों से खुद को दूर रखें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आलस और तनाव जैसी स्थिति हावी ना होने दें। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। इस समय अगर कोई खास वस्तु खरीदने की योजना है, तो पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत करना चाहे तो समय शुभ है। साथ ही अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। अभी इनकम सामान्य रहेगी। ऑफिस में कोई अपना प्रोजेक्ट नियत समय पर पूरा करने से वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव- घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात करने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- कफ प्रकृति के लोग वर्तमान मौसम से अपने आपका बचाव करके रखें। तथा गर्म तासीर की चीजों को भी भोजन में शामिल रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी जिससे मानसिक शांति रहेगी। घर की व्यवस्था को बनाए रखने में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं और आवेश पर कंट्रोल रखें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी व बोलचाल हो सकती है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी मामलों में किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा ना करें पहले उससे संबंधित उचित खोजबीन करना जरूरी है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक की स्थिति रहेगी। परंतु सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से संबंध पुनः मजबूत भी हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई कार्य मन मुताबिक तरीके से होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसको निभाने का हर संभव प्रयास करें। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है।
नेगेटिव- उचित समय पर उचित निर्णय लेना भी जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। काम की ज्यादा अधिकता रहेगी। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे। धैर्य रखना ही इसका हल है।
व्यवसाय- कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। उनके लिए इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रुप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है।
लव- परिवार जनों के सहयोग से घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ भोजन को देखकर अपने मन पर काबू रखें, वरना पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियों उत्पन्न करेगा। आपसी संबंधों के बीच चल रहा तनाव भी सामंजस्य द्वारा हल हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है।
नेगेटिव- घर में पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होगा। किसी को भी पैसा उधार देना नुकसानदायक रहेगा। इसलिए ना कहना भी सीखें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। बेहतर होगा किसी भी कर्मचारी अथवा स्टाफ से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस से संबंधित कोई भी नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना ले तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों का काफी हद तक समाधान मिलेगा। जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। और नए संपर्क भी स्थापित होंगे।
नेगेटिव- किसी से भी अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है, क्योंकि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। किसी भी समारोह आदि में जाते समय अपनी वस्तु की संभाल खुद करें। कोई नुकसान होने पर उसकी जिम्मेदार आप खुद ही रहेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति से मुलाकात तरक्की व जीत के लिए सहायक रहेगी। साझेदारी करते समय नुकसान फायदे जैसी स्थिति पर अवश्य विचार करें। नौकरी में टारगेट पाने में कामयाबी हासिल होगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा। विवाह, सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी।
स्वास्थ्य- इलेक्ट्रिकल उपकरणों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- सुखद समय है। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में भी रुचि लेने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। साथ ही किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का भी लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- अन्य व्यवसायिक लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। इस तनाव को खुद पर हावी न होने दें। धैर्य से अपने अन्य कार्यों के प्रति समर्पित रहे। अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन संबंधी कोई समाचार मिलने की संभावना है।
लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए आप अधिकतर महत्वपूर्ण काम समय पर निपटा लेंगे। अन्य गतिविधियों पर भी अपनी उपस्थिति रखेंगे। विशेषकर महिलाएं स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बना कर रखना अति आवश्यक है। ज्यादा आत्म केंद्रित होने से आपके व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ेगा।
व्यवसाय- मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी, जिसकी वजह से ऑर्डर पूरा करने में देरी रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। उनके वजह से आप मुसीबत में पड़ेंगे। ऑफिस में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है। वरना इन्फेक्शन अथवा खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आज दिन का अधिक समय व्यतीत होगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करना आपको मजबूत बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- सरकारी मामलों को नियत समय पर पूरा करना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग मौज मस्ती में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जिससे कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने निकट संबंधियों के साथ संपर्क में रहने के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- मशीनरी और तेल संबंधी बिजनेस भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। किसी प्रकार की इंक्वायरी आदि बैठ सकती है।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित परेशानी जैसे खासी-जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- भाग्य वर्धक समय बना हुआ है। लेकिन ध्यान रखें कि समय का सम्मान करने से ही समय भी आपका सहयोग करेगा। फाइनेंस संबंधी परेशानियां दूर होगी। घर में मित्रों या मेहमानों के आगमन से सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति को धैर्य और विवेक से सुलझाने की कोशिश करें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर समस्या रहने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी पर अभी अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। इस समय कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। नौकरी में काम के बोझ की अधिकता रहेगी साथ ही ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नज़दीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- आपकी खुद की ही लापरवाही की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। शुद्ध पानी पीएं तथा खान-पान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

Acn18.comरायपुर/राज्य शासन ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीमती गोमती साय,...

More Articles Like This

- Advertisement -