spot_img

पिटाई से गर्भपात, भ्रूण लेकर थाने पहुंची महिला:दूधवाले ने बकाए पैसे के लिए पूरे परिवार के साथ-साथ मायके आई गर्भवती को पीटा;गर्भस्थ शिशु गिरा

Must Read

acn18.com सरगुजा/सरगुजा जिले में दूध के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में 3 लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ गर्भवती महिला की भी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका 5 महीने का गर्भ गिर गया। गर्भवती बेटी अपने मायके आई हुई थी। पिता को मार खाता देख वो उन्हें बचाने गई थी कि आरोपियों ने गर्भवती को भी नहीं छोड़ा और उसके पेट पर डंडे से वार कर दिया। गर्भ गिरने के बाद भ्रूण को लेकर पीड़िता प्रिया सोनी (20 वर्ष) अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

उलाकिया ग्राम पंचायत के बरबहला पारा स्थित मायके में आई पीड़िता प्रिया सोनी ने बताया कि उसके मायके वाले गांव के ही नारायण यादव से पिछले 3 महीनों से दूध ले रहे थे। दूध का पैसा करीब 2 हजार रुपए हो गया था। गुरुवार सुबह नारायण अपना पैसा मांगने के लिए आया। तब उसके घरवालों ने कहा कि कल सुबह पैसा मिल जाएगा। आज बैंक से पैसे निकाल लेंगे, तब आपको पैसे शुक्रवार को दे दिए जाएंगे, क्योंकि अभी हाथ में अभी नगद पैसा नहीं है।

20 साल की प्रिया ने खोया अपना बच्चा।
20 साल की प्रिया ने खोया अपना बच्चा।

पीड़िता ने बताया कि उस वक्त दूध वाला चला गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद वो 2 लोगों के साथ लौटा और सीधे आकर उसके मायकेवालों के साथ मारपीट करने लगा। उसके मां-पापा, जीजा सभी को डंडे से पीटने लगा। पिता को मार खाता देख वो वहां उन्हें बचाने गई, लेकिन उसे भी आरोपियों ने डंडे मारे, जिससे उसके पेट में दर्द उठा। वो 5 महीने की गर्भवती थी। उसका गर्भपात हो गया और भ्रूण बाहर आ गया। भ्रूण को लेकर वो अपने मायकेवालों के साथ सीतापुर थाने आई। पीड़ितों की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिजन पहुंचे थाने।
पीड़ित परिजन पहुंचे थाने।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भारत के रतन टाटा: भारतीय उद्योग के महानायक और सेवा के प्रतीक,सादगी से महानता तक: रतन टाटा की अनमोल विरासत*

Acn18. Comरतन टाटा का देहावसान न केवल एक महान उद्योगपति की मृत्यु है, बल्कि भारतीय व्यवसायिक परंपरा और नैतिक...

More Articles Like This

- Advertisement -