spot_img

24 दिसंबर का राशिफल:मेष और कर्क राशि के लोग विवादों से बचें, कन्या राशि के लोगों को धन लाभ मिल सकता है

Must Read

शनिवार, 24 दिसंबर को मेष राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से और गुस्से से बचना होगा। कर्क राशि के लोग विवादों से बचें। कन्या राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

- Advertisement -

मेष – SEVEN OF PENTACLES

सुबह इच्छा के विरुद्ध कुछ काम होने से दिनभर नकारात्मकता रह सकती है। क्रोध की वजह से काम पर ध्यान नहीं रहेगा। किसी व्यक्ति के लिए नाराजगी दूर करने की कोशिश करें।

करियर : करियर के लिए चिंता होने से प्रयत्न बीच में ही रोके जा सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप संबंधी कोई ठोस निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा।

हेल्थ : पैर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

वृषभ – THE WORLD

अपेक्षा के अनुसार बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भी अन्य बातों में चिंता होने से बेचैनी हो सकती है। अभी के समय में जिन बातों में आपको जीत मिली है, उनके लिए ध्यान बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ थोड़ा वक्त बिताने की कोशिश करें। तभी उनकी समस्याओं को समझ पाना आपके लिए संभव हो सकता है।

करियर : विदेश संबंधी काम का निर्णय लेने से पहले अन्य जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता होगी।

हेल्थ : यूरिन संबंधी दिक्कत बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

मिथुन – QUEEN OF SWORDS

आपके द्वारा बोली गई बातों का पछतावा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। आपकी बातों से किसी व्यक्ति का दिल दुख सकता है। कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले खुद को भावनात्मक रूप से स्थिर बनाए रखें।

करियर : करियर से संबंधित किसी भी काम की शुरुआत भागीदारी में न करें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी हो सकती है, उनके प्रति ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

कर्क – KING OF SWORDS

लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर अधिक विचार करने से विवाद बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। नकारात्मक विचार आपकी कार्यक्षमता को हानि पहुंचा सकते हैं। वर्तमान की बातों पर ध्यान रखें।

करियर : करियर संबंधी जिम्मेदारियों को समझने के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिलता रहेगा।

लव : पार्टनर के लिए क्रोध बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

हेल्थ : शुगर की तकलीफ होने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 3

सिंह – ACE OF CUPS

परेशानियां बढ़ सकती हैं। मन में सकारात्मकता बनाए रखने का प्रयत्न करें। आध्यात्मिक बातों की और झुकाव बढ़ सकता है। बड़े निर्णय लेने के लिए उपयुक्त समय है। प्रलोभन से खुद को दूर रखें।

करियर : क्लाइंट के द्वारा प्राप्त हुए सुझाव पर ध्यान दें। तभी काम की क्वालिटी को सुधारना संभव है।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी जो चिंता आपको है, उनके बारे में चर्चा करके बदलाव करने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

कन्या – FOUR OF PENTACLES

पैसों से संबंधित बातों में गहराई से विचार करके ही निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा अभी तक जिन बातों में प्रयत्न किए जा रहे हैं, उनमें बदलाव नजर आएगा। अभी के समय में हौसला न खोने दें।

करियर : काम से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उनके परिणामों के बारे में विचार करना होगा।

लव : रिलेशनशिप को सुधारने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

तुला – ACE OF SWORDS

पैसों से संबंधित निर्णय फायदा दिलाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अधिक रिस्क न लें। मित्रों से प्राप्त हो रहे सुझाव और मदद पर ध्यान दें। जिन बातों में आप सक्षम नहीं हैं, उनसे संबंधित मदद प्राप्त करना आपके लिए आवश्यक होगा।

करियर : व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन काम संबंधी निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखनी होगी।

लव : पारिवारिक जीवन सुधरता हुआ नजर आ रहा है।

हेल्थ : कब्ज की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। इस वजह से जीवन संबंधी कठिनाइयों के बारे में विचार करना आपके लिए आसान होगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी, सकारात्मकता बढ़ेगी।

करियर : व्यापार या कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए लोगों को बड़ी मात्रा में फायदा हो सकता है।

लव : नए रिलेशनशिप की वजह से मन प्रसन्न रहेगा।

हेल्थ : पेट दर्द गलत खानपान की वजह से हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

धनु – KNIGHT OF SWORDS

केवल अपने विचारों पर ध्यान देने से अन्य लोगों के पक्ष को समझना आपके लिए कठिन होगा। जल्दबाजी में लिए निर्णय की वजह से आपका और अन्य लोगों का नुकसान हो सकता है। भावनाओं की वजह से किसी व्यक्ति के साथ गलत बात न करें।

करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग काम की गति को बढ़ाने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर को जाने बिना ही उनसे अपेक्षा रखना गलत है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी का कारण ढूंढने की कोशिश करें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 7

मकर – NINE OF PENTACLES

अपने स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से पारिवारिक जीवन सुधरता हुआ नजर आएगा। किस हद तक स्वभाव में लचीलापन रखना है और किन बातों में अपने निर्णय पर डटे रहना है, इस बात को ठीक से समझ कर ही आगे बढ़ें। परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करें।

करियर : अपेक्षा के अनुसार मदद प्राप्त न होने से कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने से पहले पार्टनर का पक्ष जानने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है। डॉक्टर से सलाह लें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

कुंभ – THE FOOL

हर एक काम में रिस्क लेने से आपका तनाव बढ़ सकता है। पैसों से संबंधित किए व्यवहार की वजह से कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। परिस्थिति को ठीक से न जाने बिना अनुमान लगाना गलत हो सकता है।

करियर : नौकरी करने वालों को महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्राप्त होगी।

लव : पार्टनर का साथ मिलने से अकेलेपन दूर कर पाना संभव हो सकता है।

हेल्थ : एक्सीडेंट की संभावना बन रही है, वाहन को संभलकर चलाएं।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मीन – THE HIEROPHANT

अन्य लोगों को मार्गदर्शन देते समय अपने काम को नजरअंदाज न करें। जरूरत से अधिक लोगों को महत्व देने से आप अपना महत्व खोते हुए नजर आ रहे हैं। करीबी व्यक्ति के सुझाव पर विचार करें।

करियर : करियर संबंधी किसी पुरानी गलती का असर काम पर नजर आ सकता है।

लव : परिवार के साथ चर्चा किए बिना रिलेशनशिप या विवाह संबंधित निर्णय आगे न बढ़ाएं।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -