spot_img

पौष मास अमावस्या आज:शुक्रवार को पूजा-पाठ, धूप-ध्यान के साथ ही राशि अनुसार करें अलग-अलग चीजों का दान

Must Read

शुक्रवार, 23 दिसंबर को पौष मास की अमावस्या है। इस दिन पौष मास का कृष्ण पक्ष खत्म हो जाएगा। शनिवार से पौष शुक्ल पक्ष शुरू होगा। अमावस्या पर पूजा-पाठ, पितरों के लिए धूप-ध्यान, पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। साथ ही, इस तिथि पर किए गए दान का अक्षय पुण्य मिलता है।

- Advertisement -

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा कहते हैं, ‘अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज, जूते-चप्पल, खाना, कपड़े, घर की जरूरत की चीजें दान कर सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष हैं, उन्हें अमावस्या पर राशि अनुसार दान करना चाहिए। जानिए आप राशि अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं…

मेष- मेष राशि के लोग शिवलिंग पर लाल फूल और गुलाल चढ़ाएं। इन लोगों को मच्छरदानी, तिल का दान करना चाहिए।

वृष– ये लोग शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। बिल्व पत्र अर्पित करें। ऊनी यानी गर्म कपड़े खासतौर पर बच्चों को दान करें। गेहूं, चावल, मक्का, ज्वार आदि चीजों का दान करें।

मिथुन– मिथुन राशि के लोग गणेश को दूर्वा अर्पित करें। इस राशि लोग हरे मूंग, काला कंबल और तिल के लड्डू दान करें।

कर्क– कर्क वाले लोग अमावस्या पर चंद्रदेव की पूजा करें। जरूरतमंद व्यक्ति को साबूदाना, शहद का दान करें।

सिंह– जिन लोगों की राशि सिंह है, उन्हें सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। ये लोग गुड़, चने की दाल और घी का दान करें।

कन्या- ये लोग शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और दूर्वा चढ़ाएं। कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान गरीब बच्चों को करें।

तुला- तुला राशि के लोग शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। तिल-गुड़, तिल का तेल और चावल का दान करें।

वृश्चिक– शिवलिंग पर लाल फूल और लाल गुलाल चढ़ाएं। मूंग की दाल, दूध, दही और तिल से बनी मिठाई का दान जरूर करें।

धनु- इस राशि के लोग शिवलिंग पर पीले फूल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। गायों की देखभाल करें। किसी गोशाला में गायों के लिए धन, हरी घास और अनाज का दान करें।

मकर– मकर राशि के लोग शनि देव को तिल चढ़ाएं। उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करें।

कुंभ– ये लोग हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले तिल और तेल का दान करें।

मीन– मीन राशि के लोग पौष अमावस्या पर शिव जी का अभिषेक करें। ये लोग गेहूं, कंबल, गुड़, चने की दाल का दान करें।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -