spot_img

हाईवे से गायब कार कुएं में मिली, 4 शव बरामद:मरने वालों में एक महिला और 3 पुरुष, शादी से लौटते समय लापता हुए थे

Must Read

acn18.com कांकेर/छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ओडिशा के नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी और साले सहित 4 लोग शामिल हैं। शनिवार की रात कांकेर से शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। तभी जंगलवार कॉलेज के पास उनकी कार गायब हो गई थी। सोमवार सुबह NH-30 पर हाईवे से करीब 15 मीटर दूर कार कुएं में गिरी मिली। पुलिस ने कार बाहर निकलवाई तो उसमें चारों के शव मिले हैं।

- Advertisement -

कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों का मोबाइल बंद बताने लगा।

पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए जंगलवार कॉलेज के पास स्थित कुएं के पास पहुंची तो संदेह हुआ। कुआं हाईवे से करीब 15 मीटर की दूरी पर था, काफी पुराना होने के चलते इस्तेमाल नहीं होता था। आसपास काफी झाड़ियों उग आई थी। झाड़ियां हटाकर देखा गया तो अंदर कार गिरी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला

पेट्रोल पंप में आखिरी ट्रांजेक्शन
दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया था। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही थी। जिले में इस तरह का अब तक का पहला मामला था, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप गया था।

जिस लोकेशन में मोबाइल बंद, वहां के सभी रास्ते में तलाशी
जिस लोकेशन में चारों के मोबाइल बंद हुए, वहां से कई अलग अलग रास्ते हैं। पुलिस सभी रास्तों में भी तलाशी अभियान चलाई। वहीं इस घटना से कांकेर से लेकर कोंडागांव तक चर्चा गर्म थी। लोग यही जानने की कोशिश में लगे थे कि कार सवारों के साथ आखिर क्या हुआ।

लापता लोगों में नायब तहसीलदार भी थे

शहर के गोविंदपुर में शनिवार रात शादी में शामिल होकर ओडिशा और कोंडागांव लौट रहे चार लोग अचानक नेशनल हाईवे 30 से गायब हो गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे। सभी का मोबाइल बंद बता रहा था। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। लापता लोगों में ओडिशा के नायब तहसीलदार भी शामिल थे। कार भी उन्हीं की है। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में थी और चारों की तलाश कर रही थी।

प्रदेश में इस तरह के और हादसे आए थे सामने.. नीचे पढ़ें

कांकेर 8 दिन पहले भीषण सड़क हादसा हो गया था। यहां एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 17 की हालत गंभीर बनी थी। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, कांकेर के 30 से ज्यादा लोग मिनी ट्रक में सवार होकर रविवार शाम करीब 5 बजे के आस-पास अंतागढ़ छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पोडगांव के पास ये हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक तेज रफ्तार में था। इस बीच अचानक से यह अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में कुछ महिला और बच्चे भी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुछ घायल लोगों ने ही एंबुलेंस को फोन किया था। जिसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि मरने वाले लोगों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं हादसे के कारण मिनी ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

फ्लाईओवर ब्रिज से गिरी कार और बाइक

दुर्ग जिले में 2 दिन पहले ही कुम्हारी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया था। कंपनी की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन ब्रिज से बाइक और कार नीचे गिर गए। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर है। कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की थी। कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया है और दूसरे साइड में काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन दूसरी रोड में वाहन जाने से रोकने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं। रात में बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया और बाइक चालक सीधे नीचे जा गिरे। हादसे के बाद बाइक चालक 48 नंबर पिलर में ही अटक गया। उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

48 नंबर पिलर के पास से ही नीचे गिरी कार

बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

बन्दर गांव में लोगों पर लगातार कर रहा था हमला, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

राजनांदगांव के कांग्रेसी रायपुर दक्षिण में लड़ना चाहते हैं उपचुनाव

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं...

More Articles Like This

- Advertisement -