spot_img

महिलाओं के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन ,बीएमएस की महिला प्रकोष्ठ की पहल, बड़ी संख्या में महिलाएं रही मौजूद

Must Read

acn18.com कोरबा/महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास करने के साथ ही अन्य विषयों को लेकर बीएमएस द्वारा महिलाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शहर के सीएसईबी स्थित सरस्वति शिशु मंदिर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां श्रम,पुलिस विभाग के साथ ही महिला आयोग से आए पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।

- Advertisement -

शहर के सीएसईबी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। भारतीय मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। आयोजन कर्ताओं ने बताया,कि इस सेमिनार के जरिए महिलाओं के नेतृत्व क्षमता को किस तरह बढ़ाया जाए इस पर विशेष बल दिया गया। श्रम विभाग में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाता है जिसका लाभ उन्हें सीधे तौर पर मिले इसके लिए जागरुक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरुक किया गया। महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए पुलिस और श्रम विभाग से वक्तागण पहुंचे हुए थे वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी महिलाओं को जागरुक करने विभिन्न विषय पर चर्चा की।

महिलाओं के उत्थान व उनके व्यक्तिव विकास के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए ताकी वे भी समय के साथ पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सके।

सतरेंगा मार्ग पर बाइक भिड़ी पेड़ से, एक की मौत, पिकअप से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -