spot_img

रायपुर : मुख्यमंत्री से नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने की मुलाकात

Must Read

कु. साहू के सुमधुर गायिकी की सराहना 

- Advertisement -

acn18.com रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका कु. आरू साहू ने मुलाकात की। गायिका आरू साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुम्बई में देश भर से चयनित टॉप 30 गायकों के साथ ‘जी-गिव इंडिया-बॉर्न-टु-शाइन‘ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं आरू को उनकी गायन प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में कला के और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री को नन्ही गायिका ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार‘ की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। आरू साहू ने इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने द्वारा नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित नवीन गीत भी सुनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कु. साहू के सुमधुर आवाज में गायिकी की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कु. आरू साहू के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे।

जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ,11 जुआरी आए पकड़ में ,39 हजार नकदी रकम जप्त

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सुरक्षाबल की सक्रियता से दहशत, झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन से जुड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं. इसका परिणाम है कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी...

More Articles Like This

- Advertisement -