spot_img

हेड मास्टर ने की छात्रा से गंदी हरकत:बात करने के बहाने बुलाया और गंदे तरीके से छूने लगा, लड़की ने बताई आप-बीती; फिर गिरफ्तार

Must Read

ACN18.COM कोंडागांव /छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ था। मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर का है। जब जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि, हेड मास्टर हन्नु राम बघेल (53) ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। फिर बातों-बातों में ही छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। छात्रा के मना करने पर भी वह नहीं माना।

मर्दापाल पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मर्दापाल पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

हेड मास्टर की हरकत देख छात्रा घबरा कर वहां से भाग गई थी। उसके बावजूद हेड मास्टर छात्रा को रोकने की कोशिश कर रहा था। उधर, शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब घर लौटी तो उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। डरी सहमी छात्रा ने हेड मास्टर की एक-एक हरकत को घरवालों को बताई। फिर परिजनों ने कोंडागांव BEO को लिखित में आवेदन दिया। पहले इस मामले की विभागीय जांच की गई। जिसमें तथ्य सही पाए गए।

फिर एक छात्रा हुई छेड़छाड़ का शिकार।
फिर एक छात्रा हुई छेड़छाड़ का शिकार।

वहीं 28 नवंबर को BEO ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर मामले की FIR दर्ज करवाई। साथ ही SP से भी मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने एक्शन लेते हुए आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हेड मास्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर जिले की शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई ,मेडिकल काॅलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन सम्पन्न,विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

Acn18 l. Com.मंगल वार को होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन...

More Articles Like This

- Advertisement -