spot_img

प्रशांत महासागर में नजर आई खतरनाक रहस्यमय मछली, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/दुनिया में कई ऐसे जीव-जंतु आज भी हैं, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हमें खुद से मीलों दूर रहने वाली चीजों के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। सोशल मीडिया पर कई बार हमें हैरतअंगेज चीजें देखने को मिलती हैं। इन दिनों भी एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है, जो जमकर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में समुद्र के अंदर तैरती एक रहस्यमय मछली नजर आ रही है, जो बेहद अजीब और खतरनाक लग रही है। हालांकि, इसका आकार कुछ कुछ-कुछ ऑक्टोपस की तरह ही लग रहा है। लेकिन इसके पैर आठ से भी कहीं ज्यादा है। ध्यान से देखने पर इस रहस्यमय मछली के पैर किसी पक्षियों के पंखों की तरह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे आइए आपको भी इस रहस्यमय मछली की वीडियो दिखाते हैं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह की कोई मछली नहीं देखी है। यही कारण है कि इसे एक रहस्यमय मछली कहा जा रहा है। ऑक्टोपस जैसे दिख रहे इस जीव का रंग काला नजर आ रहा है।

ऑक्टोपस के अलावा ये कुछ-कुछ जेलीफिश की तरह भी लग रही है। ये मछली काफी अजीबो-गरीब दिखाई दे रही है। इसलिए लोग इसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @OTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- प्रशांत महासागर में तैरती दिखी रहस्यमयी मछली।
देखें वीडियो-

 

इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 6 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 200 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखे के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

हालांकि, जब इस पोस्ट के रीट्वीट्स पर नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि कई लोग इसे एक फेदर स्टार (feather star) बता रहे हैं। एक यूजर ने इसपर रीट्वीट करके कहा है कि ये एक फेदर स्टार है, जो वर्ग क्रिनोइडिया से संबंध रखता है और इसके बारे में वर्षों से जाना जाता है।

शिनजियांग-बीजिंग होते हुए शंघाई तक पहुंचा सरकार विरोधी प्रदर्शन, कोरोना लॉकडाउन से देशभर में बिफरे लोग

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सागर को मिलेगा कृत्रिम हाथ, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ, मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी...

Acn18.com/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में...

More Articles Like This

- Advertisement -