spot_img

धान की खरही में लगी आग, किसान को हुआ काफी नुकसान ,शासन और प्रशासन से मुआवजे की मांग

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा के ग्राम तिलकेजा खैरभांटा में रहने वाले एक किसान किशोरी यादव के सिर पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीती रात घर में रखे उसके धान की खरही को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आगजनी की घटना में उसके दो एकड़ के रकबे पर लगी फसली पूरी तरह से जलकर राख हो गई। परेशान किसान ने शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

धान की फसल कटने के साथ ही कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में खरही में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। ग्राम तिलकेजा स्थित खैरभांटा निवासी किसान किशोर लाल यादव के घर में धान की खहरी को बीती रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना को किसने अंजाम दिया है इस बात का पता नहीं चल सका है। रात में जब किशोरी उठा तब उसे इस बात की जानकारी हुई फिर उसने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। किसान ने बताया,कि दो एकड़ के रकबे में लगी उसकी पूरी फसल जलकर राख हो गई जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद उसके सामने आत्महत्या करने की नौबत आ गई है।

धान की फसल जलने से परेशान किसान ने शासन और प्रशासन से मुआवजा की मांग की है ताकी उसका परिवार दुःख की इस घड़ी का सामना कर सके।

ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार घायल, कोरबा-कटघोरा बायपास मार्ग की घटना ,अस्पताल में किया गया दाखिल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -