spot_img

घायल दशा में मिले बाज का हो रहा उपचार ,कुछ दिनों में उड़ने लायक होने की उम्मीद

Must Read

acn18.com कोरबा/घायल दशा में मिले बाज पक्षी को वन विभाग ने अपनी सुरक्षा में लेने के साथ उसे ठीक करने पर ध्यान दिया। शुरुआती उपचार देने के बाद उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कतिपय तत्वों के द्वारा पंख से छेड़छाड़ करने के कारण बाद फिलहाल उड़ नहीं पा रहा है।

- Advertisement -

एक व्यक्ति की सूचना पर वन विभाग ने घायल बाज को अपने कब्जे में लिया और पशु चिकित्सक के जरिए उपचार कराया। उसे बेहतर भोजन दिया जा रहा है ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके। वन परीक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि उसके पैर और पंख वाले हिस्से में कुछ जख्म आए हैं। ऐसा विश्वास है कि अगले कुछ दिन में बाज स्वतंत्र रूप से उड़ सकेगा। बताया गया कि वन मंडल कोरबा के कुछ इलाकों में अलग-अलग मौकों पर बाज पक्षी को आसानी से देखा जाता रहा ।

वन्य प्राणियों के संरक्षण के दावों के बीच अनेक स्थानों पर इनकी तस्करी और शिकार करने के मामले भी सामने आते रहे है। इस तरह की घटनाएं बताती है कि तमाम निगरानी के बावजूद शिकारियों की प्रवृतियां कुछ ज्यादा ही हावी है

कॉलेज कर्मचारी के मकान से हजारों की चोरी,चोरों ने बगल के मकान को बाहर से किया बंद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -