spot_img

बिलासपुर : महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, वनकर्मियों को पीटा, युवक ने जंगल से लकड़ी काटकर बना लिए फर्नीचर, दबिश देने गई टीम पर किया हमला

Must Read

acn18.com बिलासपुर। बिलासपुर जिले में वन विभाग की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। उसने पहले तो टांगी लेकर महिला रेंजर को दौड़ाया। इसके बाद दूसरे वनकर्मियों के साथ मारपीट की। बताया गया है कि वन विभाग की टीम उसके घर पर दबिश देने गई थी। जिसके बाद यह घटना हुई है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

- Advertisement -

वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। इस पर वे डिप्टी रेंजर रवि कुमार जगत, वनकर्मी अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, उपेंद्र कुमार देवांगन, क्षेत्र रक्षक नंदकिशोर सिंह, अरविंद बंजारे, चौकीदार शिवकुमार यादव के साथ ग्राम करवा पहुंचीं थी।

मंगलवार को वनकर्मियों की टीम ने गांव में राजू पात्रे के घर पर दबिश दी। इस दौरान उसके घर से सागौन लकड़ी से बने फर्नीचर मिले। इसके दस्तावेज नहीं होने पर वनकर्मी इसे जब्त कर वन विभाग के वाहन में भरवा रहे थे। इसी बीच राजू पात्रे वहां पहुंच गया।

वारंट ही फाड़ दिया

उधर, वनकर्मियों ने उसे वारंट दिखाया। इसे राजू ने फाड़ दिया। इसके बाद उसने आंगन में रखी टांगी से रेंजर पर हमला करने की कोशिश की। उन्हें दौड़ाया। मगर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच उसने डिप्टी रेंजर रवि कुमार और अरविंद के साथ मारपीट की। इस बीच दूसरे वनकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

CM ने किया इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण:बम्लेश्वरी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना; छुरिया में युवाओं ने ‘भूपेश कका जिंदाबाद’ के लगाए नारे

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -