spot_img

रायपुर: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं

Must Read

acn18.com रायपुर, 21 अक्टूबर 2022 /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। श्री बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

- Advertisement -

शारदा गांव के गौठान में 7 मवेशियों की मौत, पुर विधायक की नाराजगी के बाद जांच के आदेश

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस नेत्री के पुत्र ने की खुदकुशी माया थापा के बेटे रितेश ने लगा ली फांसी

कोरबा के रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में निवासरत रितेश थापा ने बीती रात खुदकुशी कर ली।...

More Articles Like This

- Advertisement -