spot_img

कार्यकर्ता सम्मेलन में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Must Read

acn18.com रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में राजनांदगांव जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डॉ रमन सिंह ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनका अभिवादन किया।

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष में यहां जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान डॉ रमन सिंह को उनके जन्मदिवस की बधाई देने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जुटे। राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह का आत्मीय स्वागत किया, जिससे अभिभूत डॉ रमन सिंह ने कहा कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर इस आयोजन को लेकर मैं सभी को बधाई और धन्यवाद देता हूं।

अपने जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राजनीति में मेरे पुनर्जन्म के लिए राजनांदगांव के लोगों का आशीर्वाद रहा है। राजनांदगांव से चुनाव लड़ कर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बने रहने या केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल को लेकर डॉ रमन सिंह ने स्वयं को छोटा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यह पार्टी का निर्णय हैं। पार्टी जो आदेश करेगी हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे।

डॉ रमन सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने डॉ रमन सिंह का फूल मालाओं से अभिनंदन किया और हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाकर उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।

अवैध रेत परिवहन करने के मामले में दो ट्रेक्टर जब्त ,बिना रायल्टी पर्ची के खनिज रेत का किया जा रहा था परिवहन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -