spot_img

कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के सर्किट हाउस में लगाई क्लास, चिटफंड पर पहला सवाल, अब तक कार्रवाई से खुश नहीं सरकार

Must Read

acn18.com रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इसमें पहुंचे मुख्यमंत्री ने औपचारिक बातचीत के बाद पहला सवाल चिटफंड कंपनियाें के खिलाफ कार्रवाई पर ही पूछा। डीजीपी अशोक जुनेजा ने उन्हें ब्रीफ किया लेकिन मुख्यमंत्री अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने और निवेशकों का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

बहुप्रतिक्षित कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वहां पहुंचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अफसरों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर बातचीत शुरू हुई। पहला बिंदु चिटफंड कंपनियां ही थीं। डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रदेश भर का डेटा सामने रखा। उन्होंने कार्यवाही और निवेशकों की धन वापसी का ब्यौरा पेश किया। मुख्यमंत्री ने इसे बहुत धीमा बताया। उन्होंने कहा, इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। न्यायालय से शीघ्र कुर्की कराकर चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलाम कर निवेशकों का पैसा वापस करने के निर्देश दिए। उसके बाद नशे के अवैध कारोबार की बात चली। डीजीपी ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, इसके लिए तस्करों और विक्रेताओं का नेटवर्क तोड़ना होगा। पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करे। नशे के नेटवर्क को जड़ से ख़त्म करने के लिए सख्त कार्रवाई में अगर अन्य राज्यों से समन्वय जरूरी है तो वह भी किया जाए। इसके लिए सोर्स तक पहुंचकर कार्रवाई करें। विभिन्न बिंदुओं पर यह बातचीत दिन भर चलनी है।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद वरिठ अफसर।
कॉन्फ्रेंस में मौजूद वरिठ अफसर।

दोपहर बाद एसपी लौट जाएंगे, कलेक्टर्स कल भी रहेंगे

बैठक में प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।इनमें से अधिकांश अधिकारी देर रात तक राजधानी पहुंच चुके थे। शनिवार को दोपहर के भोजन के बाद पुलिस अधिकारियों को लौट जाने की अनुमति दी गई है। दोपहर 2.30 बजे भोजन के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिन 9 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से समीक्षा बैठक का नया दौर शुरू होगा। इसके दिन भर चलने की संभावना है।

अफसरों को नया टास्क मिलेगा

बताया जा रहा है, इस बैठक में मुख्यमंत्री अगले साल तक के लिए कलेक्टरों और एसपी को नये टास्क देने वाले हैं। इसमें कानून-व्यवस्था और लोक व्यवस्था का मुद्दा मुख्य होगा। रायपुर में यह कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस सितम्बर महीने में ही होनी थी, लेकिन गणेश विसर्जन और नये जिलों के उद्घाटन की वजह से इसे टाल दिया गया था। पिछले साल 21-22 अक्टूबर को रायपुर में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई थी।

कॉन्फ्रेंस में मौजूद कलेक्टर और एसपी।
कॉन्फ्रेंस में मौजूद कलेक्टर और एसपी।

दोपहर बाद बसना के गढ़फुलझर भी जाएंगे मुख्यमंत्री

अधिकारियों ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दोपहर बाद महासमुंद जिले के विकासखंड बसना में गढ़फुलझर गांव जाएंगे। उनको वहां रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में शामिल होना है। मुख्यमंत्री वहां से देर शाम रायपुर लौट आएंगे।

महिला कांग्रेस की आयोजित हुई बैठक ,पार्टी के पदाधिकारी हुए शामिल ,महिलाओं को दी गई नई जिम्मेदारी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -