spot_img

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 5 की मौत,:एंबुलेंस घायलों को ले जा रही थी, कार ने सड़क पर खड़े 17 लोगों को रौंदा

Must Read

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार खड़ी एंबुलेंस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना देर रात 3.30 बजे की है।दरअसल, इससे पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था। एंबुलेंस इस हादसे में घायल लोगों को लेने आई थी। रोड के किनारे जब इन्हें बैठाया जा रहा था, तभी एक कार आई और इन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

- Advertisement -

घटना CCTV में कैद
यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी।

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

PM मोदी ने दुख जताया
PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।’

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -