spot_img

कोरबा: दुर्गा व दशहरा का पर्व मनाया जा रहा धूमधाम से ,दो साल के बाद लौटी रौनक ,105 फिट रहेगी रावण की उंचाई

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरोना संक्रमण के कारण पूरे दो साल सभी तरह के त्यौहार प्रभावित रहे। अब जब स्थिती पूरी तरह से सामान्य हो गई है,तो धूमधाम से हर त्यौहार को मनाया जा रहा है। इस वक्त पूरे जिले में नवरात्र की धूम मची हुई है। जगह जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा को लेकर भी सभी समितियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। एचटीपीएस लाल मैदान का दशहरा उत्सव पूरे जिले में प्रसिद्ध है इस बार भी कुछ अलग करने की मंशा से समिती रावण के पुतले को आकार देने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

कोरोना संक्रमण की समाप्ती के बाद कोरबा में सभी त्यौहारों का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। पूरे दो साल के बाद लोगों को अपना पर्व मनाने का मौका मिल रहा है यही वजह है,कि लोग भी दो साल की कसर को निकाल रहे है। दर्री का लाल मैदान दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव पूरे जिले में प्रसिद्ध है। वर्ष 1994 से यहां दुर्गा व दशहरा उत्साह मनाया जा रहा है। इस बार भी समिती के द्वारा इस पर्व को मनाया जा रहा है। समिती द्वारा मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा मैदान के बीच स्थापित की गई है जहां पूरे विधी विधान से जगत जननी मां जगदंबा की आराधा की जा रही है। शाम को आरती के बाद गरबा रास का आयोजन शुरु हो जाता है,जो देर रात तक चलता है। श्रद्धालुओं के लिए समिती द्वारा भोग भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

दुर्गा उत्सव के साथ ही यहां दशहरा उत्सव भी काफी प्रसिद्ध है। रावण की उंचाई और इसके कलाबाजियों के कारण लाल मैदान का दशहर उत्सव पूरे जिले में अलग स्थान रखता है। सीएसईबी प्रबंधन के सहयोग से यहां दहशरे का पर्व मनाया जाता है। इस बार रावण की उंचाई करीब 105 फिट रखी गई है। कारीगरों ने बताया,कि दहन से पहले रावण अपना सिर घुमाएगा, अट्टाहस करेगा और मुंह से धुआं भी निकालेगा।

लाल मैदान दुर्गोत्सव समिती द्वारा भव्य तरीके से दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। आकर्षक आतिशबाजियों के साथ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रावण का दहन किया जाएगा।
शिया कमांडर ने सुन्नी लड़की से रेप किया, ईरान सुलगा:भीड़ ने सरकारी ऑफिसों में आग लगाई, पुलिस फायरिंग में 36 की मौत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -