spot_img

पुलिस ने सुलझाया वृद्धा की हत्या का मामला,अधिया की जमीन पर उपजे फसल के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

Must Read

Acn18.com/पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैराबहरा में वृद्ध महिला व उसकी पालतु बिल्ली की हत्या करने का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। अधिया की जमीन पर उपजे फसल के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने नशे की हालत में वृद्धा की हत्या कर उसके गले में मौजूद सोने की चैन लूट ली थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली,कि वृद्धा की जमीन को अधिया में लेकर रामरतन पिछले पांच वर्षों से खेती कर रहा है उसी के उपज के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता है। घटना दिनांक को भी रामरतन और वृद्धा के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके गले में मौजूद सोने की चैन लूट ली। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने मृतका की पालतु बिल्ली को भी मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पलायन करने वाले 9000 से ज्यादा मजदूरों की हुई वापसी,घर आ जा संगी अभियान की सफलता

acn18.com कोरबा/ लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन काम कर रहा है। जांजगीर...

More Articles Like This

- Advertisement -