spot_img

नड्‌डा के हवाई दावे पर भूपेश की चढ़ाई:भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए, मुख्यमंत्री ने पूछा – कहां मारे गए?

Must Read

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा के एक हवाई दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधी चढ़ाई कर दी है। रायपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में नड्‌डा ने दावा किया कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में 71 आदिवासी मारे गए हैं। अब मुख्यमंत्री ने इसे झूठ बताते हुए पूछा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कहां 71 आदिवासियों की दो दिन पहले मौत हुई है?

- Advertisement -

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही थे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा, यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नड्डा का वीडियो साझा करते हुए लिखा, झूठ बोले..बार-बार झूठ बोलो..जोर-जोर से बोलो। बस्तर से सरगुजा तक मेरे सभी आदिवासी भाई सुखी रहें, प्रसन्न रहें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कहां 71 आदिवासियों की दो पहले मौत हुई है। आदिवासियों का बुरा सोचने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे।

कहा- रघुपति राघव से तो गोडसे को समस्या थी, आपको भी हो गई?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, भाजपा के अध्यक्ष को पहले मानचित्र का अध्ययन कर केरल और तमिलनाडु में अंतर जानना चाहिए। तभी तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में अंतर समझ में आएगा। रघुपति राघव राजाराम गाते हुए ताली बजाने से तो गोडसे को समस्या थी। आपको भी हो गई? भारत जोड़ने निकले हैं, दर्द लाजमी है आपका।

RSS की समन्वय बैठक के लिए आए हैं नड्‌डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-RSS की समन्वय बैठक में भाग लेने आए हैं। RSS के प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में यह बैठक शनिवार को शुरू होगी, और 12 सितम्बर तक चलनी है। इस अवसर को प्रदेश भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के राजनीतिक अभियान के शंखनाद के तौर पर किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इसी के साथ उनका चुनाव प्रचार अभियान शुरू होगा। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नड्‌डा के भाषण ने बता दिया कि भाजपा का अभियान केवल झूठे दावों पर आधारित होने वाला है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -