spot_img

युवती से रेप की कोशिश, बेरहमी से पिटाई:ब्रेकअप के बाद युवक ने रूम में घुसकर किया मारपीट, पीड़िता ने थाने पहुंचकर कराई FIR

Must Read

बिलासपुर में रूम में घुसकर युवक ने युवती की बेरहमी से पिटाई करते हुए मोबाइल तोड़ दिया और रेप की कोशिश भी की। युवती का कसूर ये था कि उसने अपने बॉयफ्रेंड (युवक) से ब्रेकअप कर ली है। इसी बात से नाराज युवक को इतना गुस्सा आया कि वह रूम में घूस गया और युवती की जमकर पिटाई कर दी और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। युवती ने मोबाइल से कॉल करना चाहा, तो उसने मोबाइल पटककर तोड़ दिया। किसी तरह युवती रूम से भागकर बाहर निकली और थाने पहुंची। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाने की है।

- Advertisement -

दो दिन तक युवती डरी-सहमी रही।

जांजगीर-चांपा की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की कॉलेज स्टूडेंट है। वह सिविल लाइन क्षेत्र में बतौर पेइंग गेस्ट किराए के रूम में रहती है। जांजगीर-चांपा जिले के ही बाराद्वार के डेरागढ़ निवासी मनीष साहू से उसकी जान-पहचान और दोस्ती हुई। फिर बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। बीते बुधवार की सुबह लड़की रूम में थी, तभी युवक पहुंच गया। इस दौरान वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। उसके मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। फिर उसने बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

युवती ने बताया कि तीन साल पहले उनकी दोस्ती थी। वर्तमान में उसके साथ कोई संबंध नहीं है और उनका ब्रेकअप हो गया है। मनीष साहू उसके रूम को पहले से जानता था। इसलिए सुबह करीब 10.30 बजे कमरे में घुस गया। वह बातचीत के दौरान दूसरे लड़के से बात करने से मना करने लगा और गुस्से में आ गया। इस दौरान मारपीट से उसके शरीर में कई जगह चोटे भी आई है और आंख सूज गया है। युवती ने मदद के लिए अपने मोबाइल से कॉल करना चाहा, तब युवक ने मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया। किसी तरह बाहर निकलकर उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। फिर वह सिविल लाइन थाने पहुंची।

युवती के आंख में चोट के निशान।

दो दिन तक डरी-सहमी रही युवती
इस घटना के बाद युवती घबरा गई थी। दो दिन तक वह कमरे में रही और खुद की बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताई। शुक्रवार को उसने अपने भाई को इस घटना की जानकारी दी। उसके कहने पर वह शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंची।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -