spot_img

कांजी हाउस में मवेशियों की हालत बदतर:न दाना-पानी है और न ही शेड; BJP बोली-गोमाता की सेवा करने के बजाए तड़पा रहे

Must Read

जगदलपुर के परपा में नगर निगम के कांजी हाउस की बुरी हालत है। आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़कर रखा गया है, लेकिन उनके लिए दाना पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई के अभाव में पूरे कांजी हाउस में गंदगी पसरी हुई है। यह मामला तब उजागर हुआ जब भाजपा के कार्यकर्ता कांजी हाउस का जायजा लेने के लिए पहुंचे। कांजी हाउस की इस बदतर हालत को देख उन्होंने इसका जिम्मेदार नगर निगम को ठहराया। नेताओं ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर व्यवस्था सुधारने की मांग करने की बात कही है।

- Advertisement -

दरसअल, बस्तर जिले के भाजपा नेता योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्राही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी और सतीश बाजपेयी कांजी हाउस पहुंचे थे। जिन्होंने निरीक्षण में पाया कि, वर्तमान में कांजी हाउस में 70 मवेशी हैं, जिनके लिए पर्याप्त शेड, दाना-पानी की व्यवस्था नहीं है। निगम के बनाए दो अस्थाई शेड में एक बरसात में गिर चुका है। मवेशियों के लिए पीने योग्य पानी नहीं है। यदि थोड़ा बहुत है भी तो वो गंदा है। कांजी हाउस में जानवरों की जानकारी के संबंध में रजिस्टर भी मेंटेन नहीं है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि, सड़क पर घूम रहे पशुओं की धरपकड़ करने वाले वाहन का उपयोग कांजी हाउस में सूखा पैरा लाने के लिए किया जा रहा है। जबकि कांजी हाउस के रखरखाव के लिए नगर निगम ने बकायदा टेंडर निकाला है। भाजपा नेताओं ने कहा कि, गोमाता की सेवा होनी चाहिए, लेकिन यहां कांग्रेस की नगर सरकार के कार्यकाल में उसके उलट कार्य हो रहे हैं। मवेशी तड़प रहे हैं। कांजी हाउस की ऐसी बुरी हालत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाजपा अफसरों से मुलाकात करेगी। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो BJP के कार्यकर्ता कठोर कदम उठाएंगे।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जंगल गया व्यक्ति सर्पदंश का हुआ शिकार,अस्पताल में चल रहा ईलाज

Acn18.com/कोरबा जिले में सांप काटने की घटनाए इन दिनों काफी बढ़ गई है। लगातार इस तरह के मामला सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -