spot_img

हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल में किया हंगामा ,उपचार बगैर ही घर जाने की कर रहा था जिद

Must Read

acn18.com कोरबा/ सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद भी वह घर जाने की जिद कर रहा था। मानिकपुर में रहने वाला व्यक्ति घायल कैसे हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। राहगीरों के माध्यम से उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां स्वास्थ्य कर्मियों को उसकी मरहम पट्टी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

मानिकपुर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इस बात का तो पता नहीं चल सका है,लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उसने जमकर हंगामा किया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद भी वह उपचार नहीं कराना चाहता था। स्वस्थ्य कर्मियों के साथ बुरा बर्ताव करने के साथ ही वह अस्पताल से भागने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह सफल नहीं हो सका। जिस व्यक्ति ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया उसने बताया,कि यह व्यक्ति बाजार के पास लहुलुहान हालत में पड़ा था जिससे 112 की सहायता से जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। उसकी हरकत देख कर लग रहा था,कि वह शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त है।

काफी समय तक घायल अस्पताल में ड्रामा करते हुए घर जाने की जिद कर रहा था लेकिन अंत में उसका उपचार अस्पताल में किया गया जहां उसे छुट्टी दे दी गई।
देखिए वीडियो: शहर में हुई झमाझम बारिश ,कई स्थानों पर जलभराव की स्थिती हुई निर्मित

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -