spot_img

नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Must Read

acn18.com पटना। बिहार में शपथग्रहण समारोह जारी है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए।

- Advertisement -

बेटे तेजस्वी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंचीं। हालांकि, तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात करके उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी।

देखें वीडियो.. तेजस्वी की पत्नी ने शुक्रिया अदा किया

सियासी उठापटक के बड़े अपडेट्स…

  • भाजपा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ महागठबंधन ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोर टेस्ट के समय ही नए स्पीकर के लिए भी चुनाव होगा। महागठबंधन की ओर से स्पीकर की कुर्सी RJD को मिल सकती है। हालांकि, कांग्रेस ने भी स्पीकर की कुर्सी पर दावा किया है।
  • भाजपा नेता पार्टी मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इन्होंने नीतीश कुमार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। धरने पर बैठे भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार ने अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का।
  • पूर्व CM जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के लिए 2 मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दिया है। पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद मिलने चाहिए।
  • सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।

बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल थे।

नई कैबिनेट में संभावित मंत्रियों की सूची

1. RJD कोटे से- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम

2. JDU कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान

3. कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार

4. हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन

बड़े बयान…

जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव- बिहार में जो हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है। न कैश पकड़ा गया, न ED की छापेमारी हुई। न असम के CM की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की। महाराष्ट्र में BJP ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया।

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री- बिहार के CM नीतीश कुमार PM बनने की चाहत रख रहे थे। एनडीए गठबंधन में वह पद उन्हें नहीं मिलता है। जिसको देखते हुए संसदीय चुनाव से पहले ही नीतिश कुमार RJD का हाथ थाम लिया। PM बनने की चाहत में CM ने गठबंधन को धोखा दिया है।

सरकार बनाने के लिए दिल्ली से एक्टिव रहे लालू
पटना में बेटे तेजस्वी राजनीति की बिसात पर लगातार शह-मात का खेल खेलते रहे और दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर दिन भर टीवी पर जमे राजद अध्यक्ष लालू यादव मौके दर मौके बेटे को गाइड करते रहे। वहां लालू यादव से मिलने वाले मुलाकात करने के लिए पहुंचते रहे। राजद सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता पहुंचे और दोनों ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर देर तक बातचीत भी की।

देखिए वीडियो : कांग्रेसियों ने निकाली गौरव पदयात्रा ,बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता हुए शामिल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नदी में तैरते हुए मिली व्यक्ति की लाश,पुलिस कर रही मामले की जांच

Acn18.com/मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव भिलाईखुर्द स्थित...

More Articles Like This

- Advertisement -