spot_img

रायपुर-जगदलपुर हाईवे 10 घंटे बाद खुला:पानी निकलने के बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही; सुकमा के कोंटा में फिर बाढ़ का खतरा

Must Read

acn18.com बस्तर/छत्तीसगढ़ के बस्तर में बारिश के चलते बंद हुआ रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 करीब 10 घंटे बाद फिर से खुल गया है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे पर पानी आ जाने के कारण रात करीब 2 बजे से बंद था। इससे सैकड़ों पैसेंजर फंसे हुए थे। अब दोपहर करीब 12 बजे पानी कम हो गया है। वहीं शबरी का जल स्तर बढ़ने से सुकमा के कोंटा में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

- Advertisement -
शबरी नदी के पानी से सड़क जलमग्न हो गई है।
शबरी नदी के पानी से सड़क जलमग्न हो गई है।

दरअसल, नेशनल हाईवे 30 से गुजरने वाली मारकंदी नदी उफान पर है। सोमवार को हुई बारिश से नदी का पानी सड़क पर आ गया था। जगदलपुर से करीब 30 से 40 किमी दूर रायपुर की तरफ नेशनल हाईवे में पानी भर गया। इस मानसून में भानपुरी में पहली बार ऐसे हालात बने। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प था। फिलहाल बारिश अभी रुकी हुई है। ऐसे में पानी सड़क से उतर गया है।

भानपुरी में सैकड़ों यात्री फंसे हैं।
भानपुरी में सैकड़ों यात्री फंसे हैं।

पुल के ऊपर से बह रहा था पानी, बस हो गई पार

इधर, बारिश की वजह से जगदलपुर-बीजापुर NH-163 से होकर बहने वाली तुमनार नदी उफान पर है। सोमवार को पुल के ऊपर से बारिश का पानी गुजर रहा था। इसी बीच एक यात्री बस चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बस में सवार करीब 50 से ज्यादा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चालक बस को पार करवा दिया। बस में बैठे यात्रियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने बांगापाल थाना में बस को खड़ा करवा लिया है।

तेज बहाव से सड़क किनारे उतर गई बस।
तेज बहाव से सड़क किनारे उतर गई बस।

इन जिलों में अब भी हो रही बारिश

बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में मानसून की झड़ी लगी हुई है। लगातार हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि सुकमा और बीजापुर जिले के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सभी जिलों में प्रशासन भी अलर्ट है।

भानपुरी में ट्रकों की भी लंबी कतार लगी है।
भानपुरी में ट्रकों की भी लंबी कतार लगी है।

शबरी और गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर

सुकमा के कोंटा में भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे शबरी नदी उफान पर है। छत्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाले NH- 30 में कोंटा से 2 किमी की दूरी पर सड़क जलमग्न हो गई है। विरापुरम पुल के पास सड़क पर करीब ढाई फीट बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह 8 बजे तक शबरी का जलस्तर 12.300 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी का जल स्तर 38.70 फीट दर्ज हुआ है। कोंटा में फर्स्ट वार्निंग लेवल 13.500 मीटर है।

पोंजेर पुल टूट गया।
पोंजेर पुल टूट गया।

बीजापुर में पोंजेर पुल टूटा

बीजापुर जिले में सोमवार को पोंजेर नाला पर बने पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा था। वहीं मंगलवार की सुबह नाला का पानी थोड़ा कम हुआ है। बहाव के चलते पोंजेर नाला पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां बड़ी वहानों की आवाजाही पर ब्रेक लगा है।

CG में बीजेपी ने बदला चेहरा:छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अरुण साव, विष्णुदेव साय पद से हटाए गए

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महापौर की निष्क्रियता से आज वार्डो में गंदगी चरम पर है, लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे है – हितानन्द अग्रवाल, डेंगू बचाव के...

Acn18.com/ कोरबा, स्वच्छता सेवा पखवाड़े के दौरान आज दिनांक 22 जुलाई को कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत वार्ड 17 पथरीपारा में स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -