spot_img

देखिए वीडियो : सिंघिया गांव के लोगों ने बारिश के लिए की कामना ,शिवालय में भगवान का किया जलाभिषेक

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले में बारिश थम जाने से खेतों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। आधा ज्यादा सावन गुजर जाने पर भी गर्मी जैसे हालात बने हुए हैं। वर्षा नहीं होने किसानों के सामने समस्याएं हैं। सिंघिया गांव में महिलाओं और पुरुषों ने बारिश के देवता को मनाने के लिए यात्रा निकाली और शिवालय में जलाभिषेक किया।

- Advertisement -

कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के सिंधिया गांव में काफी समय से बारिश रुकी है। इसलिए नाराज बारिश के देवता को मनाने के लिए लोगों ने कवायद की। ढोल नगाड़े और मांदर के साथ लोग विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। यह सभी लोग देवों के देव महादेव का स्मरण करते हुए चल रहे थे। खास बात यह थी कि महिलाएं खुले बाल में थी। उनके हाथों में जलपात्र रखे हुए थे। गांव के एक स्थान पर स्थित शिवालय में इन लोगों के द्वारा भरपूर बारिश के लिए भगवान का जलाभिषेक किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का विश्वास है कि इस पद्धति पर काम करने से रुकी हुई कृपा आगे बढ़ती है और अच्छी बारिश होती है।

अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, श्रीहरिकोटा से SSLV-D1 सैटेलाइट लॉन्च, जानें इसकी खासियत

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -