spot_img

रिश्ते की बात चलने के दौरान युवक ने की खुदकुशी , युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, उपचार जारी

Must Read

acn18.com कोरबा/ रिश्ते की बात चलने के बाद ऐसा कुछ हुआ कि पूरे समीकरण बिगड़ गए। परेशान युवती ने घर में रखे कीटनाशक की कुछ मात्रा का सेवन कर लिया। जहर के प्रभाव से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसके चिकित्सा जारी है।

- Advertisement -

रजगामार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कोरकोमा गांव की किशोरी को परिजनों ने आईएसओ सर्टिफाइड जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी स्थिति नियंत्रित है। सोमवार की रात उल्टी करने पर परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई। किशोरी की भाभी सावित्री ने बताया कि आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई। हालांकि बीच रास्ते में एंबुलेंस की सुविधा हमें प्राप्त हुई।

सावित्री ने बताया कि हरेली से पहले किशोरी का रिश्ता लेकर बांधा पाली के लोग आए हुए थे। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि युवक ने खुदकुशी कर ली। संभवतः तनाव में आकर ननंद के द्वारा कीटनाशक का सेवन किया गया है।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता को उपचार देने के साथ उसे खतरे से बाहर कर लिया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के साथ उसे यहां से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा

निरोगी जीवन के लिए हजारों लोगों को बांटी गई जड़ी बूटी , पतंजलि परिवार ने जिले में किया आयोजन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -