spot_img

108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मियों के लिए नहीं है नियत स्थान ,खुले आसमान के नीचे बैठकर भोजन करने की मजबूरी, विभागीय अधिकारियों ने निकाला बीच का रास्ता

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा में 108 संजवनी एक्सप्रेस का परिचालन करने वाले कर्मियों को इन दिनों काफी परेशान होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में उनके लिए नियत स्थान नहीं है जिसके कारण खाली समय में वे इधर से उधर भटकते रहते हैं और खुले में भोजन करने को मजबूर है। हालांकि विभागीय अधिकारियों तक बात पहुंचने पर उनके लिए स्थान की व्यवस्था कराई गई।

- Advertisement -

आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने वाले 108 संजीवनी एक्सप्रेस का परिचालन करने वाले कर्मचारी जरुरी सुविधाओं से जूझ रहे है। सरकारी मेडिकल काॅलेज के रुप में परिवर्तित हो चुके जिला अस्पताल में उनके रुकने के लिए कोई नियत स्थान नहीं है। कुछ वर्षों पूर्व अस्पताल परिसर में ही उनके रहने और रुकने के लिए एक कमरा आबंटित किया गया था लेकिन बाद में उसे छीन लिया गया है यही वजह है,कि खाली समय में वे इधर से उधर भटकते है। जबकि भोजन के लिए जमीन पर बैठकर ही उन्हें अपनी भूख मिटानी पड़ती है। पिछले लंबे समय से उनके सामने यह समस्या बनी हुई है। मीडिया ने अधिकारियों तक जब यह बात पहुंचाई तब जाकर उनके लिए स्थान का आबंटन किया गया।

दूसरों की जान बचाने वाले लोगों के साथ जब इस तरह समस्या झेलनी पड़ी तो निश्चित ही यह एक गंभीर विषय है। हालांकि अधिकारियों ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया और समस्या का समाधान करते हुए उनके लिए बीच का रास्ता निकाला।
दो सूत्रीय मांगो को लेकर सरकारी कर्मी गए हड़ताल पर ,प्रशासन का काम हुआ ठप्प ,जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में भी चल रहा प्रदर्शन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को लेकर युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,गृहमंत्री को सदबुद्धी देने किया गया यज्ञ हवन। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर इन दिनों कांग्रेस सत्तासीन सरकार पर काफी आक्रामक है। लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव...

More Articles Like This

- Advertisement -