spot_img

पुलिस की पकड़ में आए पिकअप चोर,वाहन के कर दिए गए थे कई टुकड़े ,कुल चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Must Read

acn18.com जांजगीर / जांजगीर जिले के ग्राम छवारीपाली से पिकअप वाहन की चोरी करने वाले आरोपियों को डभरा पुलिस ने पकड़ लिया है। दस जुलाई को यह घटना सामने आई थी। आरोपियों ने पिकअप वाहन की चोरी कर उसे कई टुकड़ों में विभिाजित कर दिया था। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले की डभरा पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने ग्राम छवारीपाली से गौरीशंकर पटेल नामक ग्रामीणा की पिकअप वाहन की चोरी कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई थी। आरोपियों ने वाहन की चोरी कर जशपुर स्थित टांगरटोली में छिपाकर रखा था। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। आरोपियों ने पिकअप वाहन को कई टुकड़ों में विभाजित कर दिया था,जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।

मामले में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

स्व.बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का हुआ अनावरण , विधानसभा अध्यक्ष मुख्य रुप से रहे मौजूद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को लेकर युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,गृहमंत्री को सदबुद्धी देने किया गया यज्ञ हवन। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर इन दिनों कांग्रेस सत्तासीन सरकार पर काफी आक्रामक है। लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव...

More Articles Like This

- Advertisement -