spot_img

मूसेवाला मर्डर में शामिल 2 शार्प शूटर अमृतसर में ढेर:AK-47 से फायरिंग कर रहे थे, 5 घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए, पाकिस्तान भागने वाले थे

Must Read

acn18.com चंडीगढ़/अमृतसर/ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में 2 गैंगस्टर्स को पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर में मार गिराया। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर भकना गांव में करीब 5 घंटे तक एनकाउंटर चला। मरने वाले गैंगस्टर्स के नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू हैं। इस ऑपरेशन में 3 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

- Advertisement -

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि हम कुछ दिनों से सिद्धू मूसेवाला मर्डर के आरोपियों का पीछा कर रहे थे। हमारी टास्क फोर्स ने इस इलाके में कुछ मूवमेंट देखी। सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के बाद एनकाउंटर में मर्डर में शामिल 2 गैंगस्टर्स जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह को ढेर कर दिया। टीम ने एक AK-47 और एक पिस्टल बरामद की है।

अटारी MLA का दावा- 4 गैंगस्टर्स मारे गए
पंजाब पुलिस के DGP शाम 6 बजे अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे ऑपरेशन की जानकारी देंगे। इस बीच अटारी (अमृतसर) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसविंदर रामदास ने दावा किया है कि एनकाउंटर में 4 गैंगस्टर मारे गए हैं।

मूसेवाला की हत्या में शामिल जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू कुस्सा को मार गिराया है। दीपक मुंडी अब तक फरार है।
मूसेवाला की हत्या में शामिल जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू कुस्सा को मार गिराया है। दीपक मुंडी अब तक फरार है।

पाकिस्तान भागने की फिराक में सरहदी गांव में छिपे
पुलिस को सूचना मिली कि मूसेवाला के मर्डर के बाद गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू पाकिस्तान भागने की फिराक में हैं और अमृतसर जिले में इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ठहरे हुए हैं। मूसेवाला के मर्डर के बाद पिछले 52 दिन से पुलिस रूपा और मन्नू की तलाश कर रही थीं। ये दोनों अमृतसर जिले के भकना गांव में खेतों में बने एक मकान में छिपे थे। भकना गांव के लोगों ने बताया कि इस घर में कोई नहीं रहता।

सिद्धू मूसेवाला की इसी थार जीप में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी।
सिद्धू मूसेवाला की इसी थार जीप में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

2 किलोमीटर का इलाका सील किया
एनकाउंटर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के जवान शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस के बेस्ट शूटर और क्विक रिएक्शन टीम भी पहुंची। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 2 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई।

गैंगस्टर्स ने पुलिस पर AK-47 से गोलियां दागीं
पुलिस ने सुबह तकरीबन 11 बजे गैंगस्टर्स को घेरा। शुरुआती दो घंटों में दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हुई। गैंगस्टर्स ने पुलिस पर एके-47 और दूसरे हथियारों से गोलियां दागीं। पुलिस के अनुसार, मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हुए हथियार इन्हीं गैंगस्टर्स के पास थे। वे इन्हीं हथियारों से पुलिस पर हमला करते रहे।

मन्नू कुस्सा ने ही मूसेवाला को मारी थी पहली गोली
शार्पशूटर मन्नू कुस्सा गैंगस्टर लॉरेंस और उसके कनाडा में बैठे साथी गोल्डी बराड़ का करीबी है। 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में मूसेवाला को AK47 से पहली गोली मन्नू ने ही मारी थी। इससे पहले जेल में मन्नू की पिटाई का एक वीडियो वायरल किया गया था। मन्नू को शक था कि विरोधी बंबीहा गैंग ने उसे पिटवाकर बदनामी कराई। इसी वजह से वह गुस्से में था। बंबीहा गैंग के करीबी माने जाने वाले मूसेवाला की हत्या में भी वह इसी वजह से शामिल हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि मूसेवाला की हत्या करने वाले जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक, जून अंत तक वे तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला था। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छिपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस के वॉयस सैंपल लेगी। उसकी आवाज को मूसेवाला हत्याकांड में रची साजिश की आवाज से मिलाया जाएगा। इसके अलावा रंगदारी के केसों में भी उसकी आवाज की जांच होगी।
पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस के वॉयस सैंपल लेगी। उसकी आवाज को मूसेवाला हत्याकांड में रची साजिश की आवाज से मिलाया जाएगा। इसके अलावा रंगदारी के केसों में भी उसकी आवाज की जांच होगी।

शार्प शूटर्स के 18 मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मूसेवाला मर्डर में शामिल 6 शार्प शूटर में से प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था। जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू कुस्सा को मार गिराया है। दीपक मुंडी अब तक फरार है। पंजाब पुलिस ने इस केस में शार्प शूटर्स के 18 मददगारों और हत्या की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया है।

प्लांट की सुरक्षा के नाम पर भारी भ्रष्टाचार, सुरक्षा एजेंसी के आपरेशन मैनेजर ने लगाया आरोप , कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को सफल बनाने सड़क पर उतरे कांग्रेस के नेता। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर पूरा प्रदेश उबल रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर...

More Articles Like This

- Advertisement -