spot_img

लालू यादव की हालत नाजुक, बॉडी में मूवमेंट बंद; राबड़ी की अपील-दुआ कीजिए

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) सुप्रीमो लालू यादव की हालत काफी नाजुक है। उन्हें देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। इससे पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार रात उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। दरअसल, दो दिन पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। वह पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में चोट के कारण उनकी हालत और खराब हो गई।

- Advertisement -

बॉडी में नहीं हो रहा मूवमेंट
लालू यादव के दिल्ली पहुंचने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, सीढ़ी से गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगह पर फैक्चर हुआ है, इससे उनका शरीर पूरी तरह से लॉक हो चुका है और उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। तेजस्वी ने बताया, एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों की टीम आगे के इलाज के बारे में तय करेगी।

फेफड़े में भरा पानी
यादव परिवार के सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं उनका क्रेटनिन भी चार से छह पहुंच गया है। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है। तेजस्वी यादव ने बताया, एक बार राजद प्रमुख की तबीयत ठीक हो जाए, उसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों से बात की जाएगी।

राबड़ी ने की भावुक अपील
इस बीच लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने लालू यादव के चाहने वालों से कहा कि वे लोग परेशान न हों, चिंता की कोई बात नहीं है। राजद अध्यक्ष ठीक हो रहे हैं। आप सभी उनके लिए दुआ कीजिए कि वे जल्द ही हम सभी के बीच हों।

पसान, खेत में पलटा ट्रेक्टर, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, नौसिखिए चालक की वजह से हुआ हादसा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -