spot_img

देखिए वीडियो: कलेक्टर ने विभिन्न गौठानों का किया दौरा , महिला स्व सहायता समूहों के कार्यों का किया अवलोकन

Must Read

ACN18,.COM कोरबा / कोरबा के नए कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के सरईडीह और विकासखण्ड कटघोरा ग्राम अमरपुर के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होने अमरपुर गौठान में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठानों में चल रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली।

- Advertisement -

पहंदा गौठान में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में सब्जी उत्पादन, बतख पालन, मछली पालन एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर रही हैं जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है। कलेक्टर संजीव झा ने गौठान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मछली पालन, सब्जी -बाड़ी एवं मशरूम उत्पादन शेड का अवलोकन किया। उन्होने गौठानों में दो-दो चरवाहा रखने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये। साथ ही गौठान में मौजूद पलाश के वृक्षों में लाख उत्पादन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में संचालित गतिविधियों से नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए बडे स्तर पर सब्जी उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और बतख पालन करने के निर्देश दिये। उन्होने महिला समूहों को लाभान्वित करने के लिए पहंदा गौठान में दोनो सीजन में उद्यानिकी फसल लेने के निर्देश दिये। इसके अंतर्गत कुंदरू, परवल, करेला, भिंडी तथा भाजी आदि का उत्पादन करने के सुझाव दिये। उन्होने गौठानों मे गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी बढाने के लिए अधिक से अधिक लोगो का पंजीयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

देखिए वीडियो : ट्रेन में बैठे थे पैसेंजर्स…जलता रहा इंजन, :बिहार के मोतिहारी में चलती ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

दो गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध,कटघोरा पुलिस की कार्रवाई

acn18.com कोरबा / गौ तस्करी के आरोप में कोरबा की कटघोरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पशु...

More Articles Like This

- Advertisement -