spot_img

बच्चों को स्कूल ले जा रहा ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त , चालक को आई चोटें, कुछ लोगों ने मारपीट की

Must Read

ACN18.COM कोरबा/कामकाज के दौरान अचानक चक्कर आ जाने से चालक का संतुलन गड़बड़ा गया और ई-रिक्शा पेड़ से जा टकराया। वाहन का चालक इस घटना में घायल हो गया जो 4 बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। बच्चों को केवल खरोच आई है और उन्हें घर भेज दिया गया।

- Advertisement -

कोरबा में जिला अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। सड़क के किनारे चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले युवक ने बताया कि ई रिक्शा की रफ्तार ज्यादा थी। इसी दौरान वह पेड़ से जा टकराया। ई रिक्शा में कुछ स्कूली बच्चे सवार थे।

इस तरह की घटनाओं में अक्सर होता है कि मौके पर मौजूद लोग सच्चाई जाने बिना वाहन चालक के साथ मारपीट कर डालते हैं। ई रिक्शा के चालक के साथ भी ऐसा ही हुआ। बताया गया कि अचानक चक्कर आ जाने से यह दुर्घटना हुई और उसके दोनों घुटने में गहरी चोटें आई हैं। इससे पहले कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जब मैं चोट लगने की जानकारी हुई तब उन्होंने अपने आप को संभाला।

दुर्घटना में ई-रिक्शा को भी काफी नुकसान हुआ है और उसका चालक खुद भी घायल हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर चालक के सामने अब अपना उपचार कराने के साथ-साथ वाहन को ठीक कराने की चुनौती है। यानी गरीबी में आटा गीला. उसे उम्मीद है कि गरीबों की हितैषी बनने वाली छत्तीसगढ़ सरकार उसे संकट की घड़ी में सहयोग करने के लिए जरूर गंभीरता दिखाएगी।

घर के सामने खड़े वाहन से बैटरी की चोरी ,अराजक तत्वों की भूमिका पर संदेह

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नदी में तैरते हुए मिली व्यक्ति की लाश,पुलिस कर रही मामले की जांच

Acn18.com/मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव भिलाईखुर्द स्थित...

More Articles Like This

- Advertisement -