spot_img

53 साल के अधेड़ ने काटा बड़े भाई का सिर:​​​​​​​जांजगीर में 63 साल के बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से किए 3 वार; आरोपी गिरफ्तार

Must Read

ACN18.COM जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बुधवार सुबह संपत्ति विवाद में एक अधेड़ ने अपने 10 साल बड़े भाई का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। आरोपी ने एक के बाद एक तीन वार बुुजुर्ग के सिर पर किए। इसके चलते उनका सिर आधा कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसने तब तक वार किया, जब तक उसे बड़े भाई के मरने का विश्वास नहीं हो गया। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
हत्या के बाद पूछताछ कर बयान लेती पुलिस।
हत्या के बाद पूछताछ कर बयान लेती पुलिस।

जानकारी के मुताबिक, पिसौद गांव निवासी जिलेराम साहू (63) बुधवार को अपने घर के पीछे बनी बाड़ी में काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका छोटा भाई दिलहरण साहू (53) वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और विवाद करने लगा। इससे पहले कि जिलेराम कुछ समझ पाता, दिलहरण ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी सिर पर लगते ही जिलेराम जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी दिलहरण उसके सिर पर वार करता रहा। इसके चलते सिर के दो टुकड़े हो गए।

पुलिस हिरासत में आरोपी दिलहरण साहू।
पुलिस हिरासत में आरोपी दिलहरण साहू।

संपत्ति के बंटवारे के बावजूद, छोटा भाई कर रहा था विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिलेराम साहू और उसके दिलहरण साहू के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो चुका था। छोटे भाई दिलहरण ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। इसके बाद वह अपने बड़े भाई के हिस्से की जमीन में से दोबारा हिस्सा मांगता था और अक्सर विवाद किया करता था। जांजगीर के तहसील न्यायालय में दोनों के बीच संपत्ति विवाद का मामला भी चल रहा है। वह अपने ससुराज वालों से भी बंटवारा चाहता है। इसको लेकर वहां भी विवाद चल रहा है।

वारदात के बाद मौके पर एकत्र लोगों की भीड़।
वारदात के बाद मौके पर एकत्र लोगों की भीड़।

पारिवारिक झगड़े के कारण पिता छोड़कर चले गए
गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति विवाद की वजह से ही जिलेराम और दिलेराम के पिता दयालू राम साहू कुछ साल पहले सब कुछ छोड़कर वृंदावन चले गए थे। वहीं कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। उन्होंने दोनों भाइयों को बहुत समझाया, इसके बाद भी छोटा भाई नहीं मान रहा था। इसके चलते पिता परेशान रहते थे। दिलेराम को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

RJD में शामिल हुए औवैसी की पार्टी के चार विधायक,अब AIMIM के पास सिर्फ एक MLA

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महापौर की निष्क्रियता से आज वार्डो में गंदगी चरम पर है, लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे है – हितानन्द अग्रवाल, डेंगू बचाव के...

Acn18.com/ कोरबा, स्वच्छता सेवा पखवाड़े के दौरान आज दिनांक 22 जुलाई को कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत वार्ड 17 पथरीपारा में स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -