spot_img

देखिए वीडियो : रायपुर में विदेशी लड़कियों के डांस पर हंगामा,बजरंग दल ने किया विरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की; आयोजक बोले अब नहीं करेंगे ऐसा इवेंट

Must Read

ACN18.COM रायपुर / रायपुर में बैली डांसर्स के कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया। होटल सयाजी में इस डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विदेशी लड़कियों को बुलाया गया था। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विदेशी डांसर्स परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के नेताओं ने विरोध कर दिया। बवाल इतना बढ़ा कि आयोजकों को इवेंट बंद करवाना पड़ा।

- Advertisement -
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में इस कार्यक्रम के खिलाफ शिकायत की थी। मगर इसके बाद भी होटल वालों ने इवेंट कराया तो दल के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। यहां नारे बाजी करते हुए होटल में घुसने की कोशिश की। होटल वालों को फौरन पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस और बजरंग दल के नेताओं के बीच झूमाझटकी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद होटल वालों को लिखित में देना पड़ा कि वो इस इवेंट को बंद करवा रहे हैं।

इस कार्यक्रम का विरोध किया गया।
इस कार्यक्रम का विरोध किया गया।
होटल वालों ने लिखकर दिया कि अब वो इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेंगे।
होटल वालों ने लिखकर दिया कि अब वो इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेंगे।

बजरंग दल ज़िला संयोजक, रवि वाधवानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये अश्लील डांस हमारी संस्कृति के खिलाफ है। हमने पहले ही होटल वालों से कहा था कि ये इवेंट यहां न कराएं। इस तरह के अश्लील डांस की आखिर जरूरत ही क्या है। हमसे होटल वालों ने कहा था कि वो कार्यक्रम नहीं करवाएंगे मगर इसके बाद भी इवेंट हुआ, हमने इसे बंद करवा दिया।

कार्यक्रम का पोस्टर
कार्यक्रम का पोस्टर

ये था कार्यक्रम
होटल संचालाकों ने बैटल ऑफ बैली डांसर्स नाम का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें लोगों को अरेबियन फूड भी परोसा जाता। रायपुर के कई कारोबारी घरानों के शौकीनों ने इस कार्यक्रम की बुकिंग करवा ली थी। विदेशी लड़कियों को थिरकते हुए देखने और अरबी खाने का जायका लेने लोग पहुंचे भी थे। 24 जून से 3 जुलाई तक हर दिन ये कार्यक्रम तय किया गय था चलता मगर बजरंग दल के विरोध की वजह से इसे अब रोक दिया गया है।

बैली डांसर्स इसी अंदाज में परफॉर्म करती हैं।
बैली डांसर्स इसी अंदाज में परफॉर्म करती हैं।

क्या है बैली डांस
जानकारों की मानें तो ये डांस फॉर्म इजिप्ट में जन्मा। इसके बाद लेबनान, नॉर्थ अमेरिका, अफ्रिका और इन दिनों अरब में बेहद पसंद किया जाने वाला डांस फॉर्म है। इसमें लड़कियां ही डांसर्स होती हैं, कमर की तेज मूवमेंट के साथ ये डांस किया जाता है। इसमें बोल्ड आउट फिट पहने जाते हैं। बॉलीवुड में इन दिनों मशहूर हो रहीं आइटम गर्ल नोरा फतेही भी इसी डांस फॉर्म के लिए जानी जाती हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -