spot_img

फर्नीचर दुकान में लगी आग , टल गई बड़ी दुर्घटना , नहीं हुई किसी तरह की जनहानी

Must Read

ACN18.COM कोरबा/ कोतवाली थानांतर्गत पाॅवर हाउस रोड पर संचालित फ्लाई पैलेस नामक दुकान में आग लग गई। बीती रात सामने आई इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका ह। दमकल की तीन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -

कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात आगजनी की एक घटना सामने आई। पाॅवर हाउस रोड पर संचालित फ्लाई पैलेस नामक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। रात करीब साढे बजे यह घटना सामने आई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने डायल 112 को सूचना दी,जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। इतने में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही सीएसईबी और बालको की दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में नुकसान का आंकड़ा क्या रहा इस बात का पता नहीं चल सका है फिर भी लाखों रुपयों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

आग लगने की घटना समाने आने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई थी। हालांकि पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की तत्पतरा से आग पर काबू पा लिए जाने के बाद स्थती सामान्य हो गई। बहरहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ः मानसून को प्रवेश हुए दस दिन बीत चुके, अभी तक हुई है काफी कम वर्षा; आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -