spot_img

हादसे में खोया हाथ , कंपनी के मालिक पर लापरवाही पूर्वक काम लेने का गंभीर आरोप

Must Read

ACN18.COM कोरबा /कोरबा के बॉस की मनमानी के कारण एक कर्मचारी की जिंदगी तबाह हो गई। असुरक्षित ढंग से काम करते वक्त युवक ट्रक की ट्रॉली के नीचे दब गया। उस घटना में युवक को अपना एक हाथ खोना पड़ गया वही दूसरे हाथ की उंगलियां कट गई। मगर बॉस ने ना तो उसका इलाज कराया और न ही मुआवजा दिया। पीड़ित युवक कई महीने से न्याय की आस लिए पुलिस और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।

- Advertisement -

कैमरे के सामने फूट फूट कर रोता ये युवक हरदीबाजार में रहने वाला मनोज कुमार पटेल है। इसकी खुशहाल जिंदगी पर ग्रहण लग गया है। और कोई नही बल्कि बॉस की लापरवाही ने मनोज की जिंदगी तबाह कर दी है। मनोज के मुताबिक रोज की तरह ये काम पर गया था। इस दौरान उसके बॉस से मनमानी करते हुए असुरक्षित ढंग से काम करवाया। जो काम मशीन से होना था उसने मनोज को लगा दिया। काम के दौरान ट्रक की ट्रॉली मनोज के ऊपर आ गिरी। शुभाग्य से मनोज की जान तो बच गई लेकिन इसने अपना एक हाथ खो दिया। वही दूसरे हाथ की उंगलियां भी कट गई।

मनोज का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी उसके बॉस ने इलाज नहीं कराया और न ही कोई मुआवजा दिया। मनोज ने अपने ही खर्च पर पूरा इलाज करवाया है। सालो काम करने के बाद भी बॉस की इन हरकतों से मनोज काफी आहत है। अब इसे रुपए नही न्याय की आस है। मनोज ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मगर अब तक कोई कार्रवाई नही की गई।

मनोज ने एसपी और कलेक्टर दोनो से मामले की शिकायत की है। अब देखना होगा की पीड़ित मनोज को न्याय मिलता है या नही।

2 टुकड़ों में मिली तेंदुए की लाश:ट्रेन से कटकर हुई मौत, रेलवे लाइन क्रॉस करते समय हुआ हादसा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -