spot_img

जांजगीरः इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर गंदे कमेंट्स, युवक ने विरोध किया तो हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों में मारपीट के बाद हुई चाकूबाजी; 3 गिरफ्तार

Must Read

ACN18.COM जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक युवक और उसके साथियों के साथ पहले मारपीट की थी। इसके बाद युवक को चाकू मारकर फरार हो गए थे। बताया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित युवक के इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर गंदे कमेंट्स किए थे। जिसके बाद से यह पूरा विवाद शुरू हुआ था। विवाद के बाद ही आरोपियों ने युवक पर हमला किया था। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

शारदा चौक निवासी लव डोंगरे(19) ने डेढ़ महीने पहले इंस्टग्राम पर पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट पर निखिल गुप्ता, प्रांजल यादव और उनके 2 साथियों ने गंदे कमेंट्स किए थे। इसी बात का लव विरोध कर रहा था। दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। मगर मामला शांत हो गया था। इस बीच 16 जून की शाम को लव डोंगरे अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट चौक के पास गया था। उसी दौरान निखिल भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा हुआ था।

लव का इलाज अब भी अस्पताल में जारी

बताया गया कि कलेक्ट्रेट चौक पर फिर से दोनों गुटों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद निखिल और उसके साथियों ने मिलकर लव डोंगरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे लव बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर के अस्पताल भेज दिया गया था। जहां उसका उपचार अब भी जारी है।

आरोपियों में 2 नाबालिग

इधर, वारदात के बाद निखिल और उसके साथी फरार थे। जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में निखिल और उसके 2 नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। जबकि प्रांजल अब भी फरार है। इनसे पूछताछ की जा रही है। नाबालिगों को कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। वहीं आरोपी निखिल को जेल दाखिल कर दिया गया है।

बस्तर : युवा सीख रहे आधुनिक तरीके से पारंपरिक गोदना कला

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -