spot_img

मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता भर्ती के नाम पर मनमानी , निजी स्कूल ने रोका छात्र का परिणाम

जनदर्शन में शिकायत

Must Read

ACN18.COM कोरबा / आम लोगों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन ने मंगलवार का दिन सुनिश्चित किया है। कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ रही हैं और मौके पर इनका निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के द्वारा अधिकारियों को विभिन्न विषयों से अवगत कराया जाना जारी है। कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई करने की कोशिश भी की जा रही है।

- Advertisement -

प्रदेश सरकार ने प्रशासन के साथ-साथ पुलिस और सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए समय निकाले। सभी राजपत्रित अधिकारियों को इस बारे में जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन से लेकर पुलिस कार्यालयों और अन्य सरकारी कार्यालय में इस प्रकार की व्यवस्था पर लगातार काम हो रहा है। कोरबा जिले के लखनपुर से पहुंचे सुंदर दास ने शिकायत की है कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता भर्ती के नाम पर परियोजना अधिकारी ने मनमानी की और अपात्र आवेदक का चयन करने के साथ जॉइन करा दिया।

कोरबा शहर से अग्रवाल दंपत्ति ने जनदर्शन में पहुंचकर ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित लायंस स्कूल प्रबंधन के बारे में बताया कि उनके बच्चे का परिणाम रोक दिया गया है और उसकी आगे की पढ़ाई आरटीई से नहीं कराने की बात की जा रही है।

प्रशासन के अधिकारी ने जनदर्शन में आई शिकायतों पर संज्ञान लेने के साथ अगली कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद करना होगा कि जिन लोगों को यहां से आश्वासन प्राप्त हुआ है, उन्हें आगे नतीजे भी हासिल होंगे।

रामपुर क्षेत्र में मृत मिले दो प्रवासी पक्षी, सुरक्षा व्यवस्था पर काम करेगा वन विभाग

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -