spot_img

भिलाईः BSP के GM और GM/DSO सस्पेंड, SMS-2 के CGM भी हटाए गए, सुशांता कुमार घोषाल को जिम्मेदारी; कल हादसे में हुई थी कर्मचारी की मौत

Must Read

ACN18.COM भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर एक सप्ताह में हुए चार हादसों में दो की मौत और पांच लोगों के घायल होने के बाद बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने GM और GM/DSO को किया सस्पेंड करने के साथ-साथ SMS 2 के CGM सुशील कुमार को हटा दिया है। उन्हें वहां से हटाकर MRD भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस कनवर्टर शॉप में गुरुवार को हादसा हुआ है उसके इंचार्ज CGM सुशील थे।

- Advertisement -

BSP में गुरुवार दोपहर हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। SMS-2 के सीजीएम सुशील कुमार की जगह अब सुशांता कुमार घोषाल को CGM (शॉप्स) से CGM (SMS-2) बनाया गया है। इसके साथ ही दिब्येंदू लाल मोइत्रा को CGM (इवेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ) के साथ अतिरिक्त चार्ज CGM MRD दिया गया है। ये सभी बीएसपी में ईडी वर्क्स को रिपोर्ट करेंगे। दुर्घटना के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार पाए गए अधिकारी GM ए.राजकुमार और GM/DSO गौरव सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है।

बीएसपी ठेका श्रमिक जिसकी मौत हुई।

बीएसपी ठेका श्रमिक जिसकी मौत हुई।

कन्वर्टर शॉप में चेन गिरने से हुई ठेका श्रमिक की मौत

गुरुवार दोपहर कन्वर्टर शॉप में लोहे की मोटी चेन टूटकर गिरने से 42 वर्षीय ठेका श्रमिक अर्जुन साहू की मौत हो गई है। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के महासचिव योगेश सोनी ने बताया कि, मृतक के घर में तीन बेटी, एक बूढ़ी मां और पत्नी हैं। घर में अर्जुन इकलौता था काम करने वाला। पत्नी मीना साहू भी बीएसपी में ठेका कर्मी है।

भारत की हार के कारण:श्रेयस का कैच ड्रॉप पड़ा भारी, डुसेन ने 75 रन बनाए; 9वें ओवर के बाद विकेट नहीं गिरा, 3 गेंदबाजों ने 40+ रन लुटाए

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार’ ने कर्मचारियों के रचनात्मकता को दी नई उंचाई*

Acn18. Com.वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो...

More Articles Like This

- Advertisement -