Home KORBA जिला प्रशासन द्वारा ‘फिट इंडिया’ साइकिल रैली का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिया...

जिला प्रशासन द्वारा ‘फिट इंडिया’ साइकिल रैली का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश,देखिए वीडियो

0
5

Acn18. Com/​कोरबा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने साइकिल पर सवार होकर शहर में स्वस्थ रहने और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

 

​कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन और नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए अतिथियों ने नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

​साइकिल रैली के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के विजयी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं और युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

​इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!