पांच प्रमुख उपलब्धियां:-
* बस्तरिया ब्रांड ‘एमडी बॉटनिकल्स’ के जैविक उत्पाद छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख विशिष्ट उत्पादों में शामिल।
* मां दंतेश्वरी ब्लैक पेपर-16 (MDBP-16) प्रदेश के तीन प्रमुख कृषि नवाचारों में चयनित।
* काली मिर्च की खेती का विस्तार: 250 हेक्टेयर क्षेत्र, लगभग 2,000 क्विंटल वार्षिक उत्पादन।
* आदिवासी महिला उद्यमिता: जैविक वनौषधियों की खेती से लेकर प्रसंस्करण, प्रमाणीकरण और पैकेजिंग तक संपूर्ण व्यवस्था।
* अलग-अलग जरूरत के लिए बस्तर की12-बारह प्रकार की हर्बल चाय की लोगों में सबसे ज्यादा पूछ परख रही।
नई दिल्ली। भारत-मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में छत्तीसगढ़ ने अपनी जैविक कृषि विरासत, वनौषधीय संपदा और अभिनव कृषि तकनीकों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी एवं कृषि वानिकी विभाग के मंडप में बस्तर की आदिवासी महिलाओं द्वारा उत्पादित एवं प्रसंस्कृत जैविक वनौषधियों, प्रमुख रूप से देश-विदेश में बहुचर्चित 12-बारह अलग-अलग जरूरत के लिए 12- बारह प्रकार की प्रकारकी हर्बल चाय, विभिन्न हर्बल उत्पादों, प्राकृतिक फूड सप्लीमेंट्स तथा बस्तर की विशिष्ट काली मिर्च की प्रजाति ‘मां दंतेश्वरी काली मिर्च-16’ (MDBP-16) को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए आगंतुकों, कृषि विशेषज्ञों और उद्यमियों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और संभावनाओं की सराहना की।

प्रदर्शनी में पधारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका ने भी प्रदेश के मंडप का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ के विशिष्ट उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के एम.डी. बॉटनिकल ब्रांड के जैविक उत्पादों को विशेष रूप से देखा और उनकी गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग तथा गुणवत्ता प्रमाणीकरण की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सदन की प्रभारी सुश्री रितु सेन आईएएस, उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री नारायण सिंह लवात्रे, सहायक संचालक श्री मिथलेश देवांगन तथा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों श्री लोकेश विश्वकर्मा और श्री लोकेश फेकर ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा उत्पादों की विशेषताओं से अवगत कराया।
*बस्तर की काली मिर्च ने रचा नया कृषि इतिहास : *
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख कृषि नवाचारों में मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म एवं रिसर्च सेंटर द्वारा विकसित ‘मां दंतेश्वरी ब्लैक पेपर-16’ को स्थान मिलना बस्तर के लिए बड़ी उपलब्धि है। लगभग तीन दशकों के अनुसंधान और चयन प्रक्रिया से विकसित यह प्रजाति गर्मी सहन करने तथा कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक उगाए जाने की क्षमता रखती है। इसकी खेती देश के लगभग 22 राज्यों में की जा सकती है।
उत्पादन की दृष्टि से भी यह प्रजाति उल्लेखनीय है। जहां सामान्य काली मिर्च की प्रजातियों से एक पौधे पर सालाना लगभग डेढ़ से दो किलोग्राम उत्पादन मिलता है, वहीं अनुकूल परिस्थितियों और उचित प्रबंधन में MDBP-16 से 8 से 10 किलोग्राम तक उत्पादन प्राप्त हुआ है। इसकी विशिष्ट सुगंध और पाइपरिन की अच्छी मात्रा के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी मांग है। इसकी खेती लगभग 250 हेक्टेयर में विस्तारित हो चुकी है और वार्षिक उत्पादन करीब 2,000 क्विंटल है, इसमें हर साल बढ़ोतरी हो रही है। बस्तर के 25 गांवों के हजारों किसान परिवार इस पहल से लाभान्वित हो रहे हैं।
आदिवासी महिलाओं के उत्पादों को मिला राष्ट्रीय सम्मान:
छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख विशिष्ट उत्पादों में मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के एम.डी. बॉटनिकल के जैविक उत्पादों का चयन बस्तर की आदिवासी महिलाओं के परंपरागत वनौषधीय ज्ञान और आधुनिक उद्यमिता का सम्मान है। समूह के माध्यम से महिलाओं को जैविक वनौषधियों और औषधीय पौधों की खेती, अर्ध-प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, गुणवत्ता प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग से जोड़ा गया है। उद्देश्य है कि आदिवासी महिलाएं केवल कच्चे उत्पादों की उत्पादक न रहें, बल्कि तैयार उत्पादों के बाजार और मूल्य संवर्धन में भी भागीदार बनें।
छत्तीसगढ़ के मंडप में प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों में एमडी बोटैनिकल्स के 12 अलग-अलग जरूरत के लिए 12- बारह प्रकार की हर्बल चाय जैसे कि लिवर डिटॉक्स चाय (यकृत शुद्धिकरण चाय), लंग्स डिटॉक्स चाय (फेफड़े शुद्धिकरण चाय),थायरो केयर चाय (थायरॉइड देखभाल चाय),,अश्वगंधा हल्दी चाय, नींबू अदरक चाय,मोरिंगा तुलसी चाय (सहजन एवं तुलसी चाय), कैमोमाइल चाय,आंवला अदरक चाय,एमडीएचपी काढ़ा, डायबिटिक केयर चाय (मधुमेह देखभाल चाय),फ्लैगशिप हर्बल टी (विशिष्ट हर्बल चाय),शी हेल्थ चाय (महिला स्वास्थ्य चाय) की धूम रही। इसके अलावा बस्तरिया हल्दी एवं मोरिंगा पाउडर तथा मखाना जैसे उत्पादों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रकार प्रदेश ने अपनी विविध कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षमताओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।
मां दंतेश्वरी हर्बल समूह पिछले 21 वर्षों से संगठित रूप में जैविक खेती, हर्बल कृषि, वृक्षारोपण और आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कार्यरत है। इस व्यापक पहल के अंतर्गत सैकड़ों आदिवासी परिवारों को जोड़कर पिछले तीन दशकों से खेती, वनौषधियों के संरक्षण, प्रसंस्करण और लाभकारी बाजार व्यवस्था की दिशा में काम किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ शासन और सहयोगी अधिकारियों के प्रति आभार:
इस अवसर पर मां दंतेश्वरी हर्बल समूह की गुणवत्ता एवं उत्पादन प्रमुख अपूर्वा त्रिपाठी ने तथा महिला समूह अध्यक्ष जसमती नेताम ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इतनी बड़ी प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के मंडप पर बस्तर की जैविक विरासत, आदिवासी महिलाओं के उत्पादों और कृषि नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना हमारे लिए गौरव की बात है। इसके लिए हम छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, छत्तीसगढ़ मंडपम की प्रभारी सुश्री रितु सेन जी, उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री नारायण सिंह लवात्रे, सहायक संचालक श्री मिथलेश देवांगन तथा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों श्री लोकेश विश्वकर्मा और श्री लोकेश फेकर
तथा सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने मां दंतेश्वरी हर्बल समूह की पूरी टीम तथा विशेष रूप से आदिवासी महिला किसानों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि बस्तर की असली पूंजी उसके जंगल, जैव विविधता, परंपरागत ज्ञान और मेहनतकश आदिवासी समुदाय हैं। इन संसाधनों को वैज्ञानिक अनुसंधान, जैविक उत्पादन और आधुनिक बाजार व्यवस्था से जोड़कर ही बस्तर को आर्थिक रूप से समृद्ध और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा सकता है।
प्रेस कार्यालय: मां दंतेश्वरी हर्बल समूह,





