Home छत्तीसगढ़ 400 एकड़ सरकारी जमीन गायब!,पटवारी-तहसीलदार की मिलीभगत से फर्जीवाड़े का आरोप

400 एकड़ सरकारी जमीन गायब!,पटवारी-तहसीलदार की मिलीभगत से फर्जीवाड़े का आरोप

0
4

Acn18.com/भूमाफियाओं ने कथित तौर पर पटवारी और तहसीलदार से सांठगांठ कर लगभग 400 एकड़ शासकीय भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया है। बताया जा रहा है कि यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में ‘छोटे-बड़े झाड़ के जंगल’ के रूप में दर्ज थी।

शक्ति जिले के डोला मिट गांव झालरौंदा में ​ जमीन के कथित दस्तावेजों के सहारे कई लोगों ने फर्जी किसान बनकर धान बेचा और सरकारी बोनस की राशि भी हड़प ली। इस पूरे खेल में कई किसान और व्यापारियों के भी फंसने की बात कही जा रही है।
​
मामले का खुलासा तब हुआ जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। इतने बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

शिकायतकर्ता रमेश चंद्रा ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन ने पूरे प्रकरण की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या शासन को हुए नुकसान की भरपाई व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो पाती है।

error: Content is protected !!