दुर्ग जिले के बोरी थाना अंतर्गत बड़े पुर्दा ग्राम के प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई,, आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा कच्चा माल पूरी तरह चपेट में आ गया,, सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की तीन दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब पांच से छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,, फाइनेस्ट एग्रो इंटरप्राइजेस नाम की इस फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए करीब 28 दमकल गाड़ियों से एक लाख 28 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया,, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है,, राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई।





